Haryana
Trending

आज 22 – 31 मार्च तक पहली बार हरियाणा में 7 जगहों पर मनाया जा रहा है बिहार दिवस।।

आज 22 - 31 मार्च तक पहली बार हरियाणा में 7 जगहों पर मनाया जा रहा है बिहार दिवस।।

फरीदाबाद-(पूजा शर्मा):- भाजपा के बिहार प्रदेश सचिव सरोज कुमार झा ने प्रेस को संबोधित करते हुए बताया कि आज से पूरे देश में 22 मार्च से लेकर 31 मार्च तक पूरे देश में 75 स्थान पर बिहार दिवस मनाया जा रहा है जिसके चलते हरियाणा में पहली बार फरीदाबाद समेत 7 जिलों में बिहार दिवस मनाया जा रहा है और कल 23 मार्च को फरीदाबाद में बिहार दिवस मनाया जाएगा जिसमें केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर, कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल और राज्य मंत्री राजेश नागर भी उपस्थित रहेंगे। इस मौके पर बिहार की संस्कृति पेश की जाएगी वही बिहार के व्यंजन भी परोसे जायेंगे। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य एक भारत श्रेष्ठ भारत को लेकर बिहार और हरियाणा के लोगों में आपसी भाईचारे को बढ़ाना है और इन कार्यक्रमों के माध्यम से बिहार के लोगों का सम्मान बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि जहां बिहार जन्मभूमि है वहीं जहां बिहार के लोग देश के विभिन्न हिस्सों में काम करते हैं वह उनकी कर्मभूमि है। इस मौके पर भाजपा पूर्वांचल प्रकोष्ठ हरियाणा प्रदेश की महिला प्रमुख पुनीता झा ने भी जहां आयोजित होने वाले बिहार दिवस कार्यक्रम को लेकर विस्तार से प्रकाश डाला और कहा कि इस कार्यक्रम में बिहार के मशहूर व्यंजन परोसे जाएंगे वही बिहार की संस्कृति का भी प्रदर्शन होगा।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button