Haryana
Trending

भिवानी के गांव सांगा के भट्टे में काम कर रही दो महिला मजदूर की दीवार गिरने से मौत।।

भिवानी के गांव सांगा के भट्टे में काम कर रही दो महिला मजदूर की दीवार गिरने से मौत।।

भिवानी-(अभिषेक ठाकुर):- भिवानी के गांव सांगा में ईंट भट्टे पर काम कर रही दो महिला मजदूरों की दीवार गिरने से मौत हो गई। दरअसल, शहर से गांव सांगा जाने वाले सड़क मार्ग गांव सांगा के पास स्थित एक ईंट भट्टे पर शनिवार सुबह लगभग 20 से 22 मजदूर काम कर रहे थे। इसी दौरान भट्टे पर बनाई गई दीवार 15 फीट से अधिक उंची थी जिसके नीचे दबने से 2 मजदूर महिलाओं की मौत हो गई। दोनों महिला मजदूर सुनैना व सुभता बिहार की रहने वाली थी। सुनैना पांच बच्चों की मां थी। वहीं सुभता दो बच्चों की मां थी। दाेनों महिलाएं भट्टे पर पांच साल से अपने बच्चों के साथ रहती थी। वहीं दोनों मजदूर महिलाओं के पति बिहार में रहते है। दीवार गिरने के बाद साथ में काम कर रहे अन्य मजदूर आनन-फानन में जिला नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतका सुनैना की सांस उर्मिला ने बताया कि सुबह सुनैना और सुभिता ईंट भट्टे पर कार्य कर रही थी। तभी अचानक से उनके ऊपर दीवार गिर पड़ी। उन्होंने कहा कि दोनों मृतका के पति बिहार में रहते हैं वहीं दोनों मृतका अपने बच्चों के साथ भिवानी में पिछले पांच वर्षों से कार्य कर रही थी। मामले की सूचना सदर थाना पुलिस को दी गई। जिस पर पुलिस की टीम शवों का पोस्टमार्टम कराने के लिए भिवानी के सामान्य अस्पताल में पहुंची।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button