Haryana
Trending

पंजाब पुलिस द्वारा कर्नल के साथ दुर्व्यवहार करने के विरोध में पंजाब सरकार के खिलाफ लगाए मुर्दाबाद के नारे।।

पंजाब पुलिस द्वारा कर्नल के साथ दुर्व्यवहार करने के विरोध में पंजाब सरकार के खिलाफ लगाए मुर्दाबाद के नारे।।

भिवानी-(अभिषेक ठाकुर):- भिवानी के लघु सचिवालय के सामने किसान और वेटर्न संगठन द्वारा कर्नल के साथ पंजाब में दुर्व्यवहार करने के विरोध में पंजाब सरकार पुतला फूंका और प्रदर्शन किया। इस बारे में जानकारी देते हुए वेटर्न संगठन प्रधान वीरेंद्र सिंह ग्रेवाल बताया कि पंजाब में कर्नल और उनकी बच्चों के साथ पंजाब पुलिस द्वारा दुर्व्यवहार किया गया। जिसको लेकर पूरे देश व प्रदेश के सैनिकों में रोष है और अगर पंजाब सरकार समय पर पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ करवाई नहीं करती तो मजबूरन पूरे हरियाणा के सैनिक बड़ा प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। वहीं कामरेड ओमप्रकाश ने कहा कि पंजाब पुलिस के कर्मचारियों के द्वारा सेना के कर्नल के साथ मारपीट की गई जिसके विरोध में भिवानी के लघु सचिवालय के बाहर प्रदर्शन कर पंजाब सरकार का पुतला फूंका गया है और पंजाब सरकार से मांग की है कि पंजाब सरकार जल्द से जल्द आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर गिरफ्तार करे।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button