गुरुग्राम में प्लास्टिक निर्माण फैक्टरी पर निगम का छापा मारा।।
गुरुग्राम में प्लास्टिक निर्माण फैक्टरी पर निगम का छापा मारा।।

गुरुग्राम-(पायल शर्मा):- नगर निगम की बड़ी कार्रवाई। गुरुग्राम में प्लास्टिक निर्माण करने वाली फैक्ट्री पर नगर निगम ने छापा मारा और भारी संख्या में प्लास्टिक जब्त करने के साथ ही 7 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया। टीम ने भीम कॉलोनी सराय अलावर्दी क्षेत्र में एक प्लास्टिक निर्माण फैक्टरी पर छापा मारकर 7300 किलोग्राम प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक जब्त किया। पर्याप्त जांच व कार्रवाई के बाद टीम ने पूरे प्लास्टिक को जब्त कर लिया और जुर्माना लगाने के साथ ही उसे सख्त हिदायत दी कि सरकार द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग, भंडारण, बिक्री व निर्माण को प्रतिबंधित किया हुआ है और नियमों की पालना नहीं करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। गौरतलब है कि नगर निगम के द्वारा गठित सेनिटेशन सिक्योरिटी फोर्स शहर में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ सख्त अभियान चला रही है। टीम द्वारा समय-समय पर विभिन्न मार्केट व मंडी क्षेत्रों का निरीक्षण किया जा रहा है और बड़े स्टॉकिस्ट व निर्माण फैक्टरी पर भी रेड की जा रही है।साथ ही नगर निगम लोगो को भी जागरूक कर रहा है कि वे सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग ना करें क्योंकि यह हमारे स्वास्थ्य और पर्यावरण के लिए हानिकारक है।। #newstodayhry @newstodayhry