राहुल गांधी को जान से मारने की धमकी पर युवा कांग्रेस की शिकायत, कार्रवाई की मांग तेज II
राहुल गांधी को जान से मारने की धमकी पर युवा कांग्रेस की शिकायत, कार्रवाई की मांग तेज II


भिवानी-(अभिषेक ठाकुर):- नेता विपक्ष राहुल गांधी को केरला भाजपा के प्रवक्ता पिंटू महादेव द्वारा जान से मारने की धमकी देने पर भिवानी पुलिस को युवा कांग्रेस अध्यक्ष मनदीप सुई ने दी शिकायत। कांग्रेस युवा जिला अध्यक्ष मनदीप सुई ने कहा कि भाजपा राहुल गांधी के वोट चोरी के अभियान से बौखलाई हुई है इस लिए इस तरह की धमकी राहुल गांधी को दी गई है वहीं राहुल गांधी ने भी मामले में गृहमंत्री अमित शाह को भी पत्र लिखा है युवा भाजपा जिला अध्यक्ष मनदीप सुई ने कहा है राहुल गांधी को जान से मारने की से कांग्रेस पार्टी में नाराजगी है और उन्होंने कहा कि अगर भाजपा प्रवक्ता पर कोई करवाई नहीं हुई तो कांग्रेस पार्टी सड़क से लेकर संसद तक प्रदर्शन करेगी। युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मनदीप सुई ने भाजपा और उसके नेताओं की कार्यशैली पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जो खुद को लोकतंत्र की प्रहरी होने का दावा करती है, उसी के नेता अब लोकतंत्र और कानून व्यवस्था का गला घोंटने पर उतर आए हैं। सुई ने आरोप लगाया कि भाजपा के नेता देश भर में भ्रष्टाचार और अपराध को बढ़ावा दे रहे हैं। उन्होंने केरल भाजपा प्रवक्ता पिंटू महादेव के बयान को सोची-समझी साजिश के तहत दी गई जान से मारने की धमकी बताया, जो कि एक राष्ट्रीय नेता की सुरक्षा और देश की संवैधानिक मर्यादाओं पर सीधा हमला है। युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने जोर देकर कहा कि अपराधिक गतिविधियों को बढ़ावा देने वाले लोगों के खिलाफ, चाहे वो सत्ता दल से ही क्यों न हों, उन पर कार्रवाई करना अत्यंत जरूरी है, ताकि देश में कानून व्यवस्था को कायम रखा जा सके। इस मौके पर इस युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव योगेंद्र सोनी ने कहा कि भाजपा के शीर्ष नेतृत्व की ओर से इस मामले में कोई ठोस कार्रवाई न होना यह दर्शाता है कि ऐसे बयानों को कहीं न कहीं पार्टी का मौन समर्थन प्राप्त है। उन्होंने भिवानी पुलिस से तुरंत एफआईआर दर्ज करने और इस गंभीर मामले में आवश्यक कानूनी कदम उठाने की मांग की।। #newstodayhry @newstodayhry



