Haryana
Trending

भिवानी के देवनगर में बाढ़ जैसे हालात घरों में घुसा पानी II

भिवानी के देवनगर में बाढ़ जैसे हालात घरों में घुसा पानी II

भिवानी-(अभिषेक ठाकुर):- भिवानी के सेक्टर 13 में HTP प्लांट का ड्रेन टूटने से देवनगर के बार जैसे हालात पैदा हो गए। क्षेत्र में 4 से 5 फुट से अधिक जल भराव हो गया है और लोगों के मकानों को भारी नुकसान पहुंचा है वहीं बच्चों और लोगों का घरों से निकलना भी मुश्किल हो गया है। पार्षद वार्ड नंबर 1 से सूर्य तंवर ने जानकारी देते हुए बताया कि सेक्टर 13 में हुड्डा की ड्रेन टूटने से 4 से 5 फुट पानी गलियों में भर गया है उन्होंने बताया कि जलवा होने के कारण लोगों का घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है और क्षेत्र में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है उन्होंने बताया कि क्षेत्र में कई गर्भवती महिलाएं और बुजुर्ग महिलाएं भी हैं जिन्हें बाहर निकलने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और बच्चे भी स्कूल नहीं जा पा रहे हैं I

उन्होंने जिला प्रशासन से अपील की है कि:-

समस्या का स्थाई समाधान जल्द से जल्द निकल जाए। उन्होंने बताया की समस्या को लेकर के जिला प्रशासन को अवगत कराया जा चुका है लेकिन के अभी तक कोई समाधान नहीं हुआ और ना ही कोई सहायता की जा रही है वहीं उन्होंने कहा कि भिवानी के BD गुप्ता पार्क भी पूरा जल भराव से डूब चुका है देवनगर निवासी हरज्ञान ने बताया कि में रोडवेज से रिटायर कर्मचारी हु और मेरी सारी जीवन की जमा पूंजी घर पर लगाई थी और आज मेरे घर के चारों तरफ पानी भरा हुआ है जिसका कोई समाधान नहीं किया गया। उन्होंने बताया कि मकान गिरने की कगार पर है और बच्चों को दूसरी जगह पर भेजा गया है उन्होंने बताया कि पूरे क्षेत्र में जल भराव 4 फुट से अधिक हो चुका है और लगातार बढ़ रहा है उन्होंने बताया कि जल भराव होने के कारण लोग घर से भी बाहर नहीं निकल पा रहे हैं उन्होंने सरकार से जल्द पानी निकासी की मांग की है II #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button