Haryana
Trending

सिरसा पुलिस ने अपहरण केस में तीसरा आरोपी दबोचा II

सिरसा पुलिस ने अपहरण केस में तीसरा आरोपी दबोचा II

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- थाना सदर पुलिस ने अपहरण व मारपीट  के मामले में  कार्रवाई करते हुए  तीसरा आरोपी रुलीराम पुत्र दारा राम निवासी खैरेका जिला सिरसा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। प्रबंधक सदर  निरीक्षक सुखदेव सिंह  ने बताया दिनांक मामला दिनांक 04 अगस्त 2025 का है, जब गांव खैरेका निवासी  शिकायत कर्ता गोविन्द पुत्र राजेन्द्र के साथ रुलीराम, विजय, पवन, सेठी व अन्य दो अज्ञात युवकों ने घग्घर बांध के पास नशे के सौदे में शक के चलते अपहरण कर मारपीट की थी। आरोपियों ने गोविन्द को बांध के पास बने एक कमरे में बंधक बनाकर प्लास्टिक पाइप व डंडों से बेरहमी से पीटा, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। गोविन्द पुत्र राजेन्द्र वासी खैरेका जिला सिरसा के ब्यान पर थाना सदर में उक्त धाराओं के साथ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस द्वारा  कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों विजय, पवन, सेठी को पहले ही गिरफ्तार करके जेल भेजा जा चुका है। पूछताछ में  पहले ही दोनो आरोपियों से प्लास्टिक पाइप बरामद करवाया जा चुका है। दिनांक 22.10.2025 तीसरा आरोपी रुलीराम पुत्र दारा राम निवासी खैरेका जिला सिरसा  पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार किया। आरोपी रुलीराम को आज माननीय अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button