

मोगा कोट इस्से खां में नशे में धुत युवक का वीडियो वायरल, सवालों के घेरे में ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’
मोगा-(हरपाल सिंह सहारण):- मोगा के कोट इस्से खां में नशे में धुत एक युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। वीडियो में यह युवक खुलेआम मुख्य चौक में, थाने से कुछ ही दूरी पर, चौक के किनारे बने बेंच पर बैठा नज़र आ रहा है। वीडियो में एक नगरपालिका कर्मचारी भी पास खड़ा दिखाई देता है, जो हालात देखकर वहां से चला जाता है। इस वीडियो को रिकॉर्ड करने वाले युवक की आवाज़ में साफ़ सुना जा सकता है कि वह बार-बार कह रहा है — “युद्ध नशे के विरुद्ध का क्या फायदा? क्या फायदा सौगंध खाने का? हम नशा नहीं करते, हमने नशा खत्म कर दिया है… क्या इसे ही नशा खत्म करना कहते हैं?”
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद डीएसपी धर्मकोट रमनदीप सिंह ने अपील की कि अगर किसी को भी इस तरह का व्यक्ति नज़र आए, तो तुरंत पुलिस से संपर्क करें। उन्होंने कहा कि फेक वीडियो डालने से पहले सौ बार सोचें और इससे बचें। डीएसपी ने बताया कि नशे में लिप्त किसी भी व्यक्ति की सूचना मिलने पर पुलिस उसे नशा मुक्ति केंद्र भेज सकती है, ताकि उसकी ज़िंदगी को सही राह पर लाया जा सके II #newstodyhry @newstodayhry



