Haryana
Trending

9 ग्राम 59 मिली ग्राम हेरोइन सहित मोटरसाइकिल सवार युवक काबू ।।

9 ग्राम 59 मिली ग्राम हेरोइन सहित मोटरसाइकिल सवार युवक काबू ।।

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- जिला की सीआईए ऐलनाबाद पुलिस ने एक युवक को 9 ग्राम 59 मिलीग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान हरजिंद्र सिंह उर्फ राजू पुत्र सुखेदव सिंह निवासी भिटी वाला जिला मुक्तसर साहिब पंजाब के रूप में हुई है,जो वर्तमान में गांव चक्क साहिब सिरसा में रहता है । सीआईए ऐलनाबाद पुलिस टीम ने नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए टोल प्लाजा भावदीन पर क्षेत्र में मौजूद थी। इस दौरान डिंग की तरफ से पल्सर मोटरसाइकिल पर सवार एक व्यक्ति आया, जिसने सामने पुलिस पार्टी को देखकर अचानक मोटरसाइकिल को वापस मोड़कर भागने का प्रयास किया। पुलिस ने शक के आधार पर युवक को काबू कर वापस मुड़ने का कारण पूछा, लेकिन वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 9 ग्राम 59 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी के खिलाफ थाना डिंग में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है । सीआईए ऐलनाबाद पुलिस टीम के प्रभारी सब इंस्पेक्टर जगदीश चंद्र ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा और रिमांड अवधि के दौरान आरोपी से पूछताछ कर नशा तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button