madhya pradesh
Trending

करोड़ों की लागत से बना कॉलेज भवन बदहाल, छात्रों को जान का खतरा मामला।।

करोड़ों की लागत से बना कॉलेज भवन बदहाल, छात्रों को जान का खतरा मामला।।

अशोक नगर-(पवन कुमार लोधी):- जिला अशोकनगर के ईसागढ़ जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत आकलोन में बना शासकीय महाविद्यालय का 6.5 करोड़ की लागत वाला नया भवन अब बदहाली का शिकार हो रहा है। महज चार साल पहले, अप्रैल 2021 में हैंडओवर हुई इस इमारत की हालत इतनी खराब है कि छात्रों और स्टाफ की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं।ग्राम पंचायत आकलोन में संचालन शासकीय महाविद्यालय भवन क्षतिग्रस्त हो चुका है। महाविद्यालय के प्रभारी  ने बताया कि हाल ही में हुई तेज बारिस के बाद कई कमरों में पानी टपकने लगा है। छत से प्लास्टर भी उखड़ रहा है, जिससे कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। महाविद्यालय में 800 से ज्यादा छात्र-छात्राएं पढ़ते हैं और करीव 15 लोगों का स्टाफ भी है। इस तरह के हालात में हर कोई चिंतित है कि अगर कोई अनहोनी होती है, तो उसका जिम्मेदार कौन होगा। एक तरफ भवन के अंदर की स्थिति खराब है, तो दूसरी तरफ बाहर भी समस्याएं कम नहीं हैं। परिसर में लगे बिजली के खंभों पर रात में रोशनी नहीं आती, जिससे अंधेरा पसरा रहता है। इस मामले की शिकायत पीआईयू (परियोजना क्रियान्वयन इकाई) विभाग से की गई है, जो भवन की मरम्मत के लिए जिम्मेदार है। अब देखना यह है कि छात्रों की सुरक्षा को ग्यान में रखते हुए अधिकारी इस पर कब तक कार्रवाई करते हैं।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button