सीआईए मील गेट की बड़ी सफलता दुकान से मोबाइल चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चोरीशुदा मोबाइल बरामद।।
सीआईए मील गेट की बड़ी सफलता दुकान से मोबाइल चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चोरीशुदा मोबाइल बरामद।।

हिसार-(अमित कुमार):- पुलिस अधीक्षक हिसार के दिशा-निर्देशन में अपराध एवं संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सीआईए मील गेट पुलिस टीम ने मोबाइल चोरी के एक मामले में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। पुलिस ने दुकान से मोबाइल चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरीशुदा मोबाइल बरामद किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रभारी सीआईए मील गेट निरीक्षक पवन कुमार ने बताया कि दिनांक 18.06.2026 को मनोज कुमार पुत्र गोपाल दास निवासी हरी नगर की शिकायत पर की किसी नामपता नामालुम व्यकित द्वारा उसकी दुकान से मोबाईल चोरी करके और मोबाईल से आन लाइन रूपये ट्रासफर करने पर मामला दर्ज किया गया था । पुलिस अधीक्षक द्वारा इस मामले की जांच उनकी टीम को सोम्पी गई । जांच के दौरान तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज तथा गुप्त सूचनाओं के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी अजीत पुत्र श्याम सुंदर निवासी सातरोड़ खुर्द, जिला हिसार को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के दौरान आरोपी की निशानदेही पर चोरी किया गया मोबाइल फोन बरामद कर लिया गया। आरोपी से मामले में गहनता से पूछताछ की जा रही है ताकि उससे अन्य चोरी की वारदातों के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की जा सके। पुलिस द्वारा आरोपी को अदालत में पेश पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा और गहनता से पुछताछ की जाएगी । पुलिस अधीक्षक हिसार ने सीआईए मील गेट टीम की सराहना करते हुए कहा कि जिला पुलिस अपराधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है। चोरी, लूट एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। आमजन की सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। हिसार पुलिस आम नागरिकों से भी अपील करती है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा अपराध संबंधी सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि अपराध पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके।। #Newstodayhry @Newstodayhry




