फरीदाबाद, टक्कर नहीं हत्या! थार कांड में बड़ा खुलासा II
फरीदाबाद, टक्कर नहीं हत्या! थार कांड में बड़ा खुलासा II


फरीदाबाद-(शिवम् शर्मा):- फरीदाबाद के सराय एसीपी के नाम पर रजिस्टर्ड थार गाड़ी से एक व्यक्ति को कुचलने के मामले में फरीदाबाद पुलिस में गाड़ी को बरामद कर चार लोगों को भी गिरफ्तार किया है पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने टाउन पार्क के समीप एक व्यक्ति को थार गाड़ी से टक्कर मार दी थी जिसके बाद घायल को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां पर उसकी दर्दनाक मौत हो गई। आपको बता दें कि मृतक के परिजनों ने पुलिस पर मिली भगत के आरोप लगाए थे पुलिस मामले में कार्रवाई के नाम पर मामले को दबाने का प्रयास कर रही है लेकिन आप पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को धरना पहुंचा है और इन आरोपियों में एक एसीपी का बेटा भी है। पुलिस के अनुसार पहले इस मामले में दुर्घटना की धारा लगाई गई थी लेकिन अब इसमें हत्या की धारा 103 बी एन एस लगा दी गई है। पुलिस इन चारों आरोपियों से और प्रत्यक्ष दर्शियों पूछ ताछ करके आगे की कार्रवाई करने में जुट गई है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसे हिसाब से आगे की कार्रवाई होगी। फिलहाल इस वारदात में जिस गाड़ी से अंजाम दिया गया था उसे गाड़ी को पुलिस ने अपने कब्जे में दे दिया है और फिलहाल यह गाड़ी पुलिस की कब्जे में है II #newstodayhry @newstodayhry



