सिरसा ने 59,000 रुपये की ऑनलाइन ठगी के आरोपी को राजस्थान से किया गिरफ्तार II
सिरसा ने 59,000 रुपये की ऑनलाइन ठगी के आरोपी को राजस्थान से किया गिरफ्तार II


सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- साइबर थाना सिरसा पुलिस ने ऑनलाइन ठगी के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी साहिल टाक पुत्र अनवर अली निवासी हाफिज कॉलोनी, मोहता सराय, बीकानेर (राजस्थान) को गिरफ्तार किया है। यह कार्यवाही शिकायतकर्ता मोहित कुमार निवासी गली नं. 4, गोविंद नगर, सिरसा की शिकायत पर की गई। प्रबन्धक थाना साईबर सिरसा उप नि0 सुभाष चन्द्र ने बताया कि शिकायतकर्ता मोहित कुमार निवासी गली नं. 4, गोविंद नगर, सिरसा ने बताया कि दिनांक 14 मार्च 2025 को वह अपने परिवार व दोस्तों के साथ वन लाइफ क्लब, बरनाला रोड, सिरसा पार्टी करने गया था। क्लब का कुल बिल ₹1,23,995 आया, जिसमें से ₹64,995 नगद अदा कर दिए गए और ₹59,000 फोन पे द्वारा देने के लिए कहा गया। तभी एक अज्ञात व्यक्ति ने खुद को क्लब स्टाफ का सहयोगी बताते हुए एक स्कैनर दिखाया, जिसे स्कैन करने पर ₹59,000 की राशि शिकायतकर्ता के PNB खाते से ट्रांसफर हो गई। कुछ समय बाद क्लब मैनेजर का फोन आया कि पैसे प्राप्त नहीं हुए हैं, तब शिकायतकर्ता को ठगी का एहसास हुआ और उसने तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज करवाई। जिसपर अभियोग दर्ज किया गया ।पुलिस द्वारा मामले की जांच करते हुए संबंधित बैंक खाते की जानकारी जुटाई गई, जिसमें पाया गया कि राशि कोटक महिंद्रा बैंक खाता संख्या 8447835179 में ट्रांसफर की गई, जो साहिल टाक के नाम पर है। तकनीकी साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया व पेश अदालत करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी अनजान व्यक्ति द्वारा दिखाए गए स्कैनर या लिंक को बिना जांचे-परखे स्कैन न करें और ठगी से सतर्क रहें।। #newstodayhry @newstodayhry



