धारदार हथियार से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार II
धारदार हथियार से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार II


सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- धारदार हथियार से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल ‘दातर’ बरामद एक दिन पुलिस हिरासत मंजुर प्रबधक थाना शहर सिरसा उप नि0 चरणजीत सिहं ने बताया की 03 .07.2025 को होम टाउन कैफे, सिरसा में हुए हमले के मामले में नामजद आरोपी अनिल उर्फ आकाश पुत्र भजनलाल वासी पुरानी चामल सिरसा से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल धारदार हथियार दातर बरामद किया है। यह अभियोग 341 दिनांक 05.07.2025 धारा 190/191/115/304 (2) BNS घायल हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी निवासी नेजाडेला कलां के बयान पर दर्ज किया गया था। शिकायत के अनुसार, 03.07.2025 की रात पीड़ित अपने दोस्त नरेश कुमार के साथ रुपयों के लेन-देन के सिलसिले में होम टाउन कैफे गया था, जहां जश्नप्रीत सिंह और उसके साथियों ने गाली-गलौच कर हथियार निकाल लिए। आरोपी अनिल ने दाहिने हाथ, जबकि आरोपी रवि ने बाएं हाथ पर दातर से वार किया। जश्नप्रीत ने ईंट का टुकड़ा सिर पर मारा और अन्य साथियों ने भी लाठी-पाइप से हमला किया। हमले में हरप्रीत और नरेश गंभीर रूप से घायल हुए तथा आरोपियों ने पीड़ित का मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल को भी नुकसान पहुंचाया। गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में आरोपी ने वारदात में अपनी संलिप्तता कबूल करते हुए दातर की बरामदगी करवाई। आज आरोपी को माननीय अदालत में पेश कर 1 दिन का पुलिस रिमांड मंजूर किया गया है, दौराने पुलिस हिरासत इस घटना मे शामिल अन्य. आरोपियो के ठिकानो पर रेड की जाएगी।। #newstodayhry @newstodayhry



