Haryana
Trending

हीरालाल शर्मा का ऐलान: व्यापार में गुणवत्ता से नहीं होगा कोई समझौता II

हीरालाल शर्मा का ऐलान: व्यापार में गुणवत्ता से नहीं होगा कोई समझौता II

त्योहारी सीजन में व्यापारी नहीं करेंगे गुणवत्त्ता से समझौता: हीरालाल शर्मा

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- करियाना मर्चेंट एसोसिएशन सिरसा के व्यापारी प्रतिनिधियों की एक आवश्यक बैठक एसोसिएशन के जिला प्रधान सतीश शर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में प्रदेश व्यापार मंडल के जिला प्रधान हीरालाल शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। हीरालाल शर्मा ने व्यापारी प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि हरियाणा का व्यापारी पहले भी और आगे भी ईमानदारी से अपना व्यापार कर रहा है। किसी भी प्रकार की मिलावट आदि की शिकायतें नहीं है। उन्होंने सभी व्यापारियों से अनुरोध किया कि आगामी समय में आने वाले त्योहारों में दशहरे व दीपावली के पर्व पर स्वच्छ एवं शुद्ध सामान बेचें। किसी भी ग्राहक को किसी भी प्रकार की शिकायत न आने दें।

उन्होंने अधिकारियों को भी ये बताया कि:-

उन्होंने करियाना से संबंधित आने वाली समस्याओं को सुना। उन्होंने अधिकारियों को भी ये बताया कि अपने स्वार्थ हेतु किसी व्यापारी को नाजायज तौर पर तंग या परेशान किया तो व्यापार मंडल चुप नहीं बैठेगा। करियाना मर्चेंट एसोसिएशन के जिला प्रधान सतीश शर्मा ने पूर्ण रूप से विश्वास दिलाया कि करियाणा का सामान बेचने वाले सभी व्यापारी सामान की गुणवत्त्ता का ध्यान रखेंगे, इसमें किसी प्रकार की कोताही नहीं बरती जाएगी। सभी करियाणा से संबंधित व्यापारी भाइयों से अनुरोध किया गया कि जिनके लाइसेंस नहीं बने है, वो अपने लाइसेंस तुरंत बनवा लें और जिनके लाइसेंस बने हुए है, वो अपने लाइसेंस दुकानों में लगाकर रखें और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। सतीश शर्मा व वेदभूषण गर्ग ने हीरालाल शर्मा का स्वागत किया। इस मौके पर महासचिव परमानंद कक्कड़, उपप्रधान वेदभूषण गर्ग, उपप्रधान मनोहरलाल गंभीर, सुधीर जैन, मन्नत जैन, विशाल, कोषाध्यक्ष दीपक कुमार, संजय मोंगा, कृष्ण कुमार, रामप्रताप अग्रवाल, अविनाश, अनिल उपस्थित थे।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button