PUNJAB
Trending

पठानकोट में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,अवैध खनन और नशे पर सरकार को घेरा II

पठानकोट में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,अवैध खनन और नशे पर सरकार को घेरा II

पठानकोट-(मुकेश कुमार):- पठानकोट जिले के भोआ इलाके में कांग्रेस ने किया कार्यक्रम, प्रताप सिंह बाजवा और राजा वडिंग, सुखजिंदर सिंह रंधावा सांसद जैसे बड़े नेताओं ने की शिरकत, इस मौके पर मौजूदा पंजाब सरकार और देश की भाजपा सरकार को आड़े हाथों लिया पंजाब में कांग्रेस सरकार द्वारा “जोगेगा ब्लॉक जीते जी” कांग्रेस मुहिम के तहत पंजाब के अलग-अलग जिलों में बड़ी रैलियां की जा रही हैं। इसी कड़ी में आज पठानकोट के भोआ हलके में भोआ हलके के पूर्व विधायक जोगिंदर पाल के नेतृत्व में एक विशेष रैली का आयोजन किया गया, जिसमें प्रताप सिंह बाजवा और राजा वडिंग, सुखजिंदर सिंह रंधावा सांसद जैसे बड़े नेताओं ने शिरकत की, जिन्होंने न सिर्फ आम कांग्रेस पार्टी के प्रतिनिधियों को एकजुट होकर ब्लॉक स्तर पर लोगों को इकट्ठा होने का संदेश दिया, बल्कि मौजूदा पंजाब सरकार और भाजपा सरकार को आड़े हाथों भी लिया। उन्होंने अवैध खनन, नशे और गैंगस्टर के मुद्दों पर भी पंजाब सरकार को घेरा। इस अवसर पर राजा बारिंग, सुखजिंदर सिंह रंधावा सांसद, प्रताप सिंह बाजवा, जोगिंदर पाल पूर्व विधायक ने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार हर मुद्दे पर घिरती नजर आ रही है। उन्होंने कहा कि पठानकोट में अवैध खनन का बोलबाला है। पंजाब में लगातार नशाखोरी और गैंगस्टर बढ़ रहे हैं। आम लोगों का जीना दूभर हो गया है। सिद्धू मूसे वाला हत्याकांड में भी उन्होंने पंजाब सरकार को घेरा, जबकि न्याय नहीं मिल रहा है।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button