Haryana
Trending

अंबाला में बढ़ते सड़क हादसों के बीच समाजसेवियों और पुलिस ने निकाली हेलमेट जागरूकता रैली II

अंबाला में बढ़ते सड़क हादसों के बीच समाजसेवियों और पुलिस ने निकाली हेलमेट जागरूकता रैली II

अंबाला-(राहुल जाखड़):- अंबाला में आज समाजसेवी संस्थाओं ने प्रशासन के साथ मिल कर हेलमेट रैली निकाल लोगों को जागरूक किया और हेलमेट लगाने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान SP अंबाला ने इस रैली को हरी झंडी दिखाई और कहा कि ज्यादातर हादसे टू व्हीलर पर होते है जिनमें हेड इंजरी की वजह से लोगों की जान चली जाती है। अंबाला में इन दिनों सड़क हादसे काफी बढ़ते जा रहे है, इन बढ़ते हादसों पर लगाम लगाने के लिए एक तरफ पुलिस प्रशासन लगा हुआ है तो दूसरी तरफ अब समाजसेवी संस्थाएं भी इस और जुट गई है। इसी कड़ी में अंबाला में आज अंबाला शहर की एक सामाजिक संस्था में पुलिस प्रशासन के साथ मिल कर हेलमेट रैली निकाली।

अंबाला में SP के नेतृत्व में हेलमेट रैली, लोगों को किया गया जागरूक:-

जिसको SP अंबाला ने हरि झंडी दिखाकर अंबाला के पास लगते जग्गी सिटी सेंटर से रवाना किया ये रैली अंबाला शहर के विभिन्न बाजारों से होकर लोगों को जागरूक करेगी और हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित करेगी। जानकारी देते हुए संस्था के सदस्य ने बताया कि इन दिनों सड़क हादसे बढ़ गए हैं ज्यादा तार हेलमेट न पहनने की वजह से ही होते हैं,हेलमेट हमारे लिए बहुत जरूरी है। इस रैली का मुख्य उद्देश्य लोगों को जागरूक करना है ताकि लोग समझ पाए हेलमेट पहनने से उनका पूरा परिवार सुरक्षित रह सकता है। SP अंबाला ने बताया कि देश में जितने भी हाथ से होते हैं उनमें से 70% टू व्हीलर पर होते हैं इनमें भी ज्यादातर लोगों की मौत इसलिए होती है क्योंकि उनके सिर पर इंजरी होती है और ज्यादातर 18 से लेकर 40 वर्ष के लोग इन एक्सीडेंट्स का शिकार होते हैं। लोगों को लगातार जागरूक किया जा रहा है कि हेलमेट पहनना जरूरी है।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button