Haryana
Trending

“सिरसा में नशा मुक्त हरियाणा अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक आयोजित”II

"सिरसा में नशा मुक्त हरियाणा अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक आयोजित"II

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- नशा मुक्त हरियाणा अभियान के अंतर्गत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जिला में नशा विरोधी जागरूकता एवं रोकथाम अभियान चलाया जा रहा है, यह अभियान 06 जनवरी तक चलाया जाएगा। इसी क्रम में स्वीकार न्याय एवं सम्मान योजना के तहत शनिवार को पीएम श्री सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बड़ागुड़ा (सिरसा) में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। इस नुक्कड़ नाटक का मंचन कोरियोग्राफर कुलदीप कुमार, गोरा राम, राहुल एवं दीपक की टीम द्वारा किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य ईश्वर सिंह डूडी, अंग्रेज़ी व्याख्याता प्रेम कुमार राजपूत सहित विद्यालय का अन्य स्टाफ भी उपस्थित रहा। अभियान का उद्देश्य आमजन को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा नशे की गिरफ्त में आए युवाओं को नशामुक्ति की ओर प्रेरित करना है II #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button