Haryana
Trending

सफाई कर्मचारियों की हड़ताल पर सरकार से तुरंत समाधान की मांग :-स्वामी रमेश साहुवाला ll

सफाई कर्मचारियों की हड़ताल पर सरकार से तुरंत समाधान की मांग :-स्वामी रमेश साहुवाला ll

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):-स्वच्छता किसी भी सभ्य समाज की पहचान है। स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत का नारा तभी सार्थक होगा जब हमारे गली-मौहल्ले साफ-सुथरे रहें लेकिन आज हरियाणा में जिस तरह सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल कर रखी है वह बहुत शर्मनाक एवं दयनीय है। ये शब्द लायन्स क्लब सिरसा अमर के संस्थापक अध्यक्ष स्वामी रमेश साहुवाला ने शहर की दुर्दशा पर मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में कहे। उन्होंने कहा कि हड़ताल से शहरी एवं ग्रामीण जीवन बहुत बुरी तरह से प्रभावित हुआ है जिससे बिमारियाॅं फैलने का खतरा बना हुआ है। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारी भी हमारे भाई-बहन है। इसलिए हरियाणा सरकार को उनके साथ टकराव का रास्ता नहीं अपनाना चाहिए बल्कि बातचीत करके तुरन्त समाधान करना चाहिए।
श्री साहुवाला ने कहा कि सफाई कर्मचारी समाज के असली योद्धा है क्योंकि वे गंदगी को साफ करते है ताकि हम स्वस्थ रहें। इसलिए अब समय आ गया है कि सरकार को अपनी जिम्मेदारी संभालनी चाहिए और ठोस कदम उठाने चाहिए तथा उनकी उचित मांगों पर तुरन्त निर्णय लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत के बैनर के तले फोटो खिंचवाने वाली सरकार अपने ही शहरों को कचरे से नहीं बचा पा रही है इसलिए सरकार को तुरन्त वार्ता करके हड़ताल को खत्म करवाना चाहिए। 
उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार को समझना होगा कि कचरा सड़कों पर ज्यादा देर नहीं रखा जा सकता तथा जनका का धैर्य भी जवाब दे रहा है। अगर आज समाधान नहीं हुआ तो कल बीमारी, गुस्सा और राजनीतिक नुकसान सब सरकार के सिर जाएगा तथा स्वच्छता अभियान तभी सफल होगा जब स्वच्छता कर्मचारी खुश होंगे। इसलिए मुख्यमंत्री को स्वयं इस मामले में व्यक्तिगत रूचि लेकर समस्या का समाधान करना चाहिए एवं सफाई कर्मचारियों के नेताओं को भी हठ नहीं करना चाहिए। @newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button