Haryana
Trending

मोटरसाइकिल सवार हेरोइन तस्कर पकड़ाया II

मोटरसाइकिल सवार हेरोइन तस्कर पकड़ाया II

8 ग्राम 98 मिलीग्राम हेरोइन सहित मोटरसाइकिल सवार युवक काबू:-

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- सिरसा पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण के निर्देशानुसार जिला पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए जिला की एंटी नारकोटिक्स सेल सिरसा पुलिस टीम ने नाकाबंदी के दौरान महत्वपूर्ण के आधार कार्रवाई करते हुए गांव कुताबढ़ क्षेत्र से एक युवक के कब्जा से 8 ग्राम 98 मिलीग्राम हेरोइन बरामद करने में सफलता हासिल की है । इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए एंटी नारकोटिक्स सेल सिरसा पुलिस टीम के प्रभारी सब इंस्पेक्टर राजेंद्र कुमार ने बताया कि गिरफ्तार किए गए व्यक्ति की पहचान खुशप्रीत कुमार पुत्र सुरजीत सिंह निवासी रतिया चुंगी गुरु नानकपुरा मोहल्ला फतेहाबाद के रूप में हुई है । उन्होंने बताया कि एंटी नारकोटिक्स सेल सिरसा पुलिस की एक टीम गश्त व चेकिंग के दौरान रानियां रोड़ गांव कुत्ताबढ क्षेत्र में नाका बंदी कर रहे थे । इसी दौरान रानियां की तरफ से मोटरसाइकिल सवार एक युवक आता हुआ दिखाई दिया । उक्त युवक सामने पुलिस की गाड़ी को देखकर अचानक घबरा गया और मोटरसाइकिल को वापस मोड़कर भागने का प्रयास करने लगा तो पुलिस पार्टी ने उक्त युवक को काबू कर राजपत्रित अधिकारी के मौजूदगी में तलाशी ली तो उसके कब्जा से 8 ग्राम 98 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई । उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए युवक के खिलाफ थाना रानियां में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शरु की गई । सेल प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए युवक को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा और रिमांड अवधि के दौरान आरोपी से पूछताछ कर हेरोइन तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में नाम पता मालूम कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी ।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button