Haryana
Trending

हिसार पुलिस ने लौटाई लोगों की मुस्कान: साइबर सेल की तत्परता से लाखों रूपये के 11 गुमशुदा मोबाइल खोजकर असली मालिकों को किए सुपुर्द ll

हिसार पुलिस ने लौटाई लोगों की मुस्कान: साइबर सेल की तत्परता से लाखों रूपये के 11 गुमशुदा मोबाइल खोजकर असली मालिकों को किए सुपुर्द

हिसार – अक्षित कुमार :- पुलिस अधीक्षक हिसार के निर्देशानुसार आमजन को त्वरित एवं प्रभावी पुलिस सेवा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से साइबर सेल हिसार द्वारा गुमशुदा मोबाइल फोन तलाशने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जुलाई महीने के पहले सप्ताह में गुम हुए मोबाईलो की शिकायतो पर साइबर सेल प्रभारी पीएसआई अमित के नेतृत्व में उनकी टीम ने उत्कृष्ट कार्य करते हुए लाखों रूपये के 11 गुमशुदा मोबाइल फोन तलाश कर उनके वास्तविक मालिकों को सुपुर्द किए।
इस अभियान में साइबर सेल टीम के साथ सहायक उप निरीक्षक मुकेश सहारण, महिला सिपाही थाना अर्बन एस्टेट प्रियंका, थाना सदर से महिला सिपाही दीपा तथा थाना बरवाला से महिला सिपाही सुजाता ने विभिन्न प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी सहायता से गुम हुए मोबाइल फोन ढूंढ निकाले। मोबाईल प्राप्त करने वालो में प्रदीप निवासी डोगरान मौहल्ला, विक्रम निवासी किनाला, चन्द्रभान निवासी मिठी, पुरूषोतम निवासी ढोबी, विजेन्द्र पुनीया निवासी सैक्टर 13 हिसार , गौरव निवासी हांसी ,रामनिवास निवासी बुगाना व साईंदित्ता निवासी पटेल नगर हिसार व अन्य शामिल रहे ।
मोबाइल फोन वापस मिलने पर सभी वास्तविक मालिकों ने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए हिसार पुलिस की कार्यशैली की सराहना की तथा पुलिस अधीक्षक हिसार एवं पूरी पुलिस टीम का हृदय से धन्यवाद व्यक्त किया।
पुलिस अधीक्षक हिसार का संदेश
“हिसार पुलिस आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। गुमशुदा मोबाइल फोन को तकनीकी माध्यमों से तलाश कर उनके वास्तविक मालिकों तक पहुंचाना हमारी प्राथमिकताओं में शामिल है। साइबर सेल की पूरी टीम ने सराहनीय कार्य किया है। आमजन से अपील है कि मोबाइल गुम होने की स्थिति में तुरंत संबंधित थाना या साइबर सेल में शिकायत दर्ज करवाएं, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।”

Related Articles

Back to top button