⭐ स्वामी रमेश साहुवाला को लायंस इंटरनेशनल द्वारा सम्मानित II
⭐ स्वामी रमेश साहुवाला को लायंस इंटरनेशनल द्वारा सम्मानित II


सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- लायन्य क्लब सिरसा अमर के संस्थापक अध्यक्ष स्वामी रमेष साहुवाला को गतरात्रि एक निजी होटल में जनपद 321 ए3 के जनपद गर्वनर लायन विषाल वडेरा ने उन द्वारा की गई समाज-सेवी कार्यों के लिए उन्हें लैप्पल पिन लगाकर एवं लायनवाद का अंतराश्ट्रिय सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। यह जानकारी क्लब के सचिव लायन रिखिल नागपाल ने दी। उन्होंने बताया कि उनके साथ पुनीत बांसल, प्रदीप मक्कड़,जनपद गर्वनर द्वितीय महेष बांसल, रवि मोंगा, इन्द्र कुमार भी साथ थे। इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन विषाल वडेरा, सिरसा से वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर प्रथम संजय गांधी एवं दिल्ली से जनपद गवर्नर द्वितीय लायन महेष बंसल ने स्वामी रमेश साहुवाला को बधाई दी।
उन्होंने बताया कि:-
इस अवसर पर जनपद 321 ए3 के जनपद गवर्नर लायन विशाल वडेरा ने कहा कि लायन रमेश साहुवाला महिलाओं के उत्थान के लिए कार्य कर रहें हैं, युवाओं को नशे से दूर करने का प्रयास कर रहे हैं, भूखे व्यक्ति के लिए स्वच्छ भोजन के लिए लंगर का प्रबन्ध कर रहें हैं तथा सिलाई एवं ब्यूटी पार्लर सेंटर चला रहें हैं। मैं उम्मीद करता हृं कि स्वामी रमेश साहुवाला मानवीय सेवाओं के साथ-साथ पर्यावरण को सुरक्षित रखने, मधुमेह, कैंसर की बीमारियों की रोकथाम करने के लिए काम करेंगे। इसके लिए मैं इनके उज्जवल भविश्य की कामना करता हूँ तथा मुझे इन्हें सम्मानित करते हुए बहुत ही खुषी का अनुभव हो रहा हैं।
उन्होंने कहा कि:-
हमारी क्लब का उदेषय प्यार एवं मित्रता का भाव पैदा करना हैं, नागरिकता को बढ़ावा देना हैं तथा निःस्वार्थ भाव से सेवा परियोजनाओं में भाग लेना हैं। श्री साहुवाला ने कहा कि मुझे जो सम्मान मिला हैं उसके लिए मैं आभारी हूॅं और आष्वासन देता हूँ, कि आगे भी इसी प्रकार कार्य करता रहूंगा। इस अवसर पर लायन ओ.पी. मैहत्ता, प्रदीप रहेजा, चेतन मैहत्ता, इन्द्र कुमार गोयल, संदीप गोयल, दिनेश टांटियां, कश्मीर कम्बोज एवं अन्य ने स्वामी रमेश साहुवाला को शुभकामनाएं दी।। #newstodayhry @newstodayhry



