Haryana
Trending
गोगामेड़ी में शिक्षक महासमिति अधिवेशन: राज्यपाल और शिक्षा मंत्री ने किया संबोधित II
गोगामेड़ी में शिक्षक महासमिति अधिवेशन: राज्यपाल और शिक्षा मंत्री ने किया संबोधित II


हनुमानगढ़-(विनोद चौधरी):- जहां गोगामेड़ी में राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय का दो दिवसीय प्रदेश महासमिति अधिवेशन गुरुवार से शुरू हुआ। इस अधिवेशन में आज शुक्रवार को राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागड़े और शिक्षा मंत्री मदन दिलावर शामिल हुए। इस मौके पर राज्यपाल बागड़े ने कहा कि शिक्षकों की समाज निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका होती है। वे नई पीढी के चरित्र का निर्माण कर समाज व देश में बड़ा बदलाव ला सकते हैं। इसी प्रकार शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि समाज व देश निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी शिक्षकों को सकारात्मक सोच के साथ शिक्षा का प्रसार करना होगा। आपकों बता दें कि शिक्षक संघ राष्ट्रीय के अधिवेशन में प्रदेश भर से करीव 2500 से अधिक संगठन सदस्य इस अधिवेशन में हिस्सा ले रहे हैं।। #newstodayhry @newstodayhry



