सिरसा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो नशा तस्कर 22 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार II
सिरसा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो नशा तस्कर 22 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार II


करीब दो लाख रुपए की 22 ग्राम 101 मिलीग्राम हेरोइन सहित दो युवक काबू:-
सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- सिरसा पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के निर्देशानुसार सिरसा पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए जिला सीआईए सिरसा पुलिस की दो टीमों ने महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अलग-अलग जगहों से दो नशा तस्करों को करीब दो लाख रुपए की 22 ग्राम 101 मिलीग्राम हेरोइन सहित काबू करने में बड़ी सफलता हासिल की है । इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए सीआईए सिरसा पुलिस टीम के प्रभारी सब इंस्पेक्टर प्रेम कुमार ने बताया कि सीआईए की एक पुलिस टीम गश्त व चैकिंग के दौरान टी प्वाइंट मीरपुर क्षेत्र में मौजूद थी । इस दौरान गांव मीरपुर की तरफ से एक मोटरसाइकिल सवार नौजवान युवक आता दिखाई दिया । उक्त युवक ने सामने पुलिस की गाड़ी को देखकर अचानक वापस मुड़कर भागने का प्रयत्न करने लगा तो पुलिस पार्टी ने शक के आधार पर उक्त मोटरसाइकि सवार युवक को काबू कर नियमानुसार राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में तलाशी ली तो उसके कब्जा से 15 ग्राम 11 मिलीग्राम हेरोइन बरमाद हुई । गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान नवजीत सिंह उर्फ नवी पुत्र देशराज निवासी अहमदपुर सिरसा के रुप में हुई है । वहीं एक अन्य घटना की सीआईए सिरसा की एक पुलिस टीम सहायक उप निरीक्षक बजरंग सिंह के नेतृत्व में गश्त के दौरान किसान चौकी सिरसा से होते हुए भूमण शाह चौकी की तरफ आ रहे थे । इस दौरान बीच रास्ते में एक युवक पैदल आता हुआ दिखाई दिया । उक्त युवक ने सामने पुलिस की गाड़ी को देखकर पीछे मुड़कर भागने का प्रयास किया तो पुलिस पार्टी ने उक्त युवक को काबू कर राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी मे तलाशी ली तो उसके कब्जा से 7 ग्राम 90 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई । गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान बसंत उर्फ जस्सा पुत्र दयाल सिंह निवासी प्रेम नगर हाल महाराणा प्रताप चौक सिरसा के रुप में हुई है । सीआईए प्रभारी सब इंस्पेक्टर प्रेम कुमार ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शरु की गई । उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों युवकों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा और रिमांड अवधि के दौरान आरोपियों से पूछताछ कर हेरोइन तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में नाम पता मालूम कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।। #newstodayhry @newstodayhry



