Haryana
Trending

कर्म ही सफलता का आधार, राष्ट्रीय कर्मठता दिवस पर स्वामी रमेश साहुवाला का संदेश ll

कर्म ही सफलता का आधार, राष्ट्रीय कर्मठता दिवस पर स्वामी रमेश साहुवाला का संदेश ll

सिरसा-(अक्षित कम्बोज ):- स्वामी रमेश साहुवाला- आज के समय में प्रतिस्पर्धा बहुत बढ़ गई हैं ऐसे में जो व्यक्ति कर्मठ होता है वहीं आगे बढ़ता हैं क्योंकि कर्म ही जीवन का आधार हैं। ये शब्द लायन्स क्लब सिरसा अमर के संस्थापक अध्यक्ष स्वामी रमेश साहुवाला ने राष्ट्रीय कर्मठता दिवस के अवसर पर स्थानीय कोर्ट कालोनी में बतौर मुख्य वक्ता कहें।

उन्होंने कहा कि कर्मठता का अर्थ लगन, मेहनत, ईमानदारी और अनुशासन के साथ अपना काम करना तथा यह दिन हमें याद दिलाता हैं कि सफलता सिर्फ मेहनत से मिलती हैं तथा हर कोई अपनी कर्मठता से ही देश को आगे बढ़ा सकता हैं।
श्री साहुवाला ने कहा कि यह दिवस हमें याद दिलाता हैं कि आज का काम कल पर मत टालो, समय का सही उपयोग, लक्ष्य के प्रति सर्मपण और लगातार सीखना यही कर्मठता के असली गुण हैं। एक कर्मठ छात्र रोज नियमित पढ़ाई करता हैं तथा एक कर्मठ कर्मचारी समय पर ऑफिस जाता हैं। एक कर्मठ नागरिक अपने आसपास सफाई रखता हैं और नियमों का पालन करता हैं तथा इस तरह छोटे-छोटे स्तर पर कर्मठता अपनाने से पूरा देश बदल सकता हैं।
श्री साहुवाला ने कहा कि यह दिवस एक तारीख नहीं हैं बल्कि हमारे अंदर बैठे आलस्य को हटाने का दिन हैं। उन्होंने कहा कि यह दिन हमें सिखाता हैं कि मेहनत करने वालों की कभी हार नहीं होती तथा हर भारतीय यह संकल्प लें कि वे अपने काम को पूजा की तरह करेगा तो भारत सच में विश्व गुरू बन सकता हैं। उन्होंने कहा कि हम सब को प्रण करना चाहिए कि मैं कर्मठ बनूंगा, मेहनत करूंगा और अपने देश का नाम रोशन करूंगा तथा देश निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दुंगा।

#haryana #newstodayhry

Related Articles

Back to top button