बाल अधिकारों का संदेश लेकर आई रामलीला: मंच से जागरूकता की पहल II
बाल अधिकारों का संदेश लेकर आई रामलीला: मंच से जागरूकता की पहल II


यमुनानगर-(मनदीप कौर):- महिला एवं बाल विकास के मिशन वात्स्ल्य के तहत जिला बाल संरक्षण इकाई की और से अनूठा प्रयास किया गया जिसमे आई टी आई स्थित सब्जी मंडी में यंग स्टार क्लब आर्टिस्ट की और आयोजित राम लीला के मंच से दर्शकों को बच्चों के संरक्षण को लेकर अपील की गई जिला बाल संरक्षण इकाई से कार्यवाहक जिला बाल संरक्षण अधिकारी रंजन शर्मा ने बताया की जिला कार्यक्रम अधिकारी मिक्षा रंगा के मार्गदर्शन में बाल संरक्षण की लेकर जागरूकता अभियान चलाये जा रहे है ऐसे में राम लीला के मंच से दर्शकों को बाल संरक्षण में अपना सहयोग देने की अपील की गई जागरूकता के इस अनूठे प्रयास में जिला युवा विकास संगठन का सहयोग रहा आयोजक राजू सपरा ने बताया की यंग स्टार क्लब आर्टिस्ट की और से हर साल राम लीला का मंचन किया जाता है जिसमे कलाकार अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते है कलाकार वीरेंद्र कुमार ने बताया की राम लीला में हर साल अभिनय करते है जिसे देखने के लिए दूरदराज से दर्शक आते है ऐसे में क्लब न सिर्फ राम कथा के दृश्यों का मंचन करता है बल्कि सामाजिक सन्देश भी दर्शकों को देता है इस बार महिला एवं बाल विकास के मिशन वात्स्ल्य के तहत बाल संरक्षण से जुड़ने का सन्देश दिया है बच्चों का संरक्षण एक एहम विषय है बच्चों को सुरक्षित वातावरण प्रदान करना, उनके अधिकारों का उल्लंघन होने से रोकना और उन्हें शारीरिक तथा मानसिक रूप से स्वस्थ व सुरक्षित रखना शामिल है राम लीला के निदेशक मनु शर्मा ने बताया की राम लीला को दर्शक भक्तिभाव से देखते है क्लब की और से समाज में बाल संरक्षण का सन्देश देने का उदेश जागरूकता लाना है आपकी एक सावधानी किसी बच्चे का जीवन सुरक्षित कर सकते है आज मंच के माध्यम से बच्चों को चाइल्ड हेल्प लाइन 1098 और पुलिस हेल्प लाइन 112 की जानकारी दी जिला बाल संरक्षण इकाई की और विभाग की और से दी जा रही स्पपोंसेरशिप एडॉप्शन और अन्य सुविधाओं की जानकारी दी गई मोके पर इकाई से गुरप्रीत सिंह, गौरव शर्मा, विशु भाटिया, पल्ल्वी, नैंसी मौजूद रहे II #newstodayhry @newstodayhry



