रोड़ी पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी का पर्दाफाश कर मुख्य आरोपी को दबोचा II
रोड़ी पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी का पर्दाफाश कर मुख्य आरोपी को दबोचा II


सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- मोटरसाइकिल चोरी का मुख्य आरोपी गिरफ्तार थाना रोड़ी पुलिस द्वारा मोटरसाइकिल चोरी के मामले में एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त करते हुए चोरी की मोटरसाइकिल के मुख्य आरोपी भोला उर्फ सुरज पुत्र कैलाश चन्द बासी वार्ड न0 3 खैरा रोड़ नजदीक उपल फैक्टरी सरदूलगढ़ (पंजाब) को गिरफ्तार किया गया है। दिनांक 08.05.2025 को ASI नरेश कुमार नं. 196/सिरसा पुलिस टीम सहित नाका रोडी पर गाड़ियों की चैकिंग कर रहे थे, तभी बस अड्डा रोड़ी की तरफ से एक युवक बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल पर आता दिखाई दिया। पुलिस को देखकर युवक ने बाइक मोड़ने का प्रयास किया, लेकिन संदेह के आधार पर पुलिस ने उसे मौके पर ही रोक लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम सतनाम सिंह पुत्र सुरजीत सिंह निवासी जजल, जिला बठिंडा (पंजाब) बताया। जब मोटरसाइकिल के इंजन व चैसिस नंबर की जांच की गई तो वह कृष्ण नंदन कुमार निवासी भवानीगढ़, जिला संगरूर (पंजाब) के नाम पर रजिस्टर्ड पाई गई। वाहन मालिक ने पुलिस को बताया कि उसकी मोटरसाइकिल चोरी हो गई थी और उसने थाना भवानीगढ़ में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। भोला उर्फ सुरज पुत्र कैलाश चन्द बासी वार्ड न0 3 खैरा रोड़ नजदीक उपल फैक्टरी सरदूलगढ़ (पंजाब)ने पूछताछ में स्वीकार किया कि उसने यह मोटरसाइकिल चोरी करके 5000/- रुपये मे सतनाम सिहं को बेच दी थी । मामले में आरोपी को धारा 317(2) व 303(2) BNS के तहत गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर 14 दिन के न्यायिक हिरासत पर जिला जेल सिरसा भेजा गया ।। #newstodayhry @newstodayhry



