Haryana
Trending

हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान के तहत पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश II

हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान के तहत पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश II

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान के अंतर्गत जिला के शहरी क्षेत्रों को स्वच्छ व सुंदर बनाने के लिए नगर परिषद सिरसा, डबवाली, नगर पालिका कालांवाली, रानियां व ऐलनाबाद में व्यापक स्तर पर सफाई अभियान जारी है। नगर परिषद व नगर पालिकाओं की टीम लगातार सफाई अभियान में जुटी है और कूड़ा एकत्रित किया जा रहा है। इसके साथ-साथ आमजन को स्वच्छता बनाए रखने, पॉलीथिन का उपयोग न करने के लिए जागरूक भी किया जा रहा है। इसके अलावा पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश दिया जा रहा है। अतिरिक्त उपायुक्त वीरेंद्र सहरावत ने बताया कि नगर परिषदों व नगर पालिकाओं की गाडिय़ां नियमित रूप से डोर-टू-डोर कूड़ा उठान के कार्य में लगी हुई हैं और स्वच्छता बनाए रखने के लिए लगातार मुनादी करवाई जा रही है। इसके साथ-साथ शहर की मुख्य सडक़ों और कॉलोनियों में पेड़ों की छंटाई कर रास्तों को साफ-सुथरा बनाया जा रहा है। बाजारों, रिहायशी कॉलोनियों और सार्वजनिक स्थानों पर विशेष सफाई अभियान चलाकर कूड़े को पूरी तरह से हटाया जा रहा है।। #newstodayhry @newstoddayhry

Related Articles

Back to top button