OnePlus मोबाइल चोरी की गुत्थी सुलझी, हिसार के दो युवक गिरफ्तार II
OnePlus मोबाइल चोरी की गुत्थी सुलझी, हिसार के दो युवक गिरफ्तार II


सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- थाना डिंग जिला सिरसा पुलिस द्वारा मोबाइल चोरी के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को काबू कर चोरीशुदा मोबाइल बरामद किए गए हैं। प्रबंधक थाना डिंग उप निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि शिकायतकर्ता आकाश पुत्र दर्शन निवासी कोटली ने दिनांक 30.06.2025 को थाना डिंग में शिकायत दी थी कि दिनांक 28/29. 06.2025 की रात्रि को वह व उसके माता-पिता एक ही कमरे में सो रहे थे। सुबह उठने पर उसने देखा कि उसका मोबाइल फोन OnePlus Nord Y (IMEI NO. 863307070284935 व 86330707024927), जिसमें AIRTEL व JIO सिम थी, गायब था। पूछताछ करने पर पता चला कि उसके पिता का मोबाइल फोन OnePlus 11R (IMEI NO. 865780068474312) भी चोरी हो गया है। साथ ही स्कूटी की चाबी उठाकर चोरों ने स्कूटी स्टार्ट करने की कोशिश की, लेकिन असफल रहे और स्कूटी मौके पर ही छोड़ गए। थाना डिंग पुलिस ने इस संबंध में अभियोग स0 167 दिनांक 30.06.2025 धारा 305, 331(4) BNS के तहत अभियोग अंकित कर जांच शुरू की। जांच अधिकारी एसआई विनोद कुमार ने तकनीकी विश्लेषण, घटनास्थल का निरीक्षण, गवाहों के बयान तथा अन्य साक्ष्यों के आधार पर दिनांक 05.08.2025 को दोनों आरोपियों गोविन्द पुत्र शंकर प्रसाद निवासी मकान नंबर 173, गली नंबर 3, आदर्श नगर, हिसार व सूरज पुत्र ज्ञान सिंह निवासी मकान नंबर 157, गली नंबर 3, आदर्श नगर, हिसार को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने चोरी करना स्वीकार किया तथा चोरी किए गए दोनों मोबाइल फोन बरामद करवा दिए गए। दोनों मोबाइलों को कब्जा पुलिस में लिया गया आज दिनांक 06.08.2025 को दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।। #newstodayhry @newstodayhry



