Haryana
Trending

नहरों में दो हफ्ते पानी सप्लाई को लेकर हरियाणा किसान मंच ने की बैठक II

नहरों में दो हफ्ते पानी सप्लाई को लेकर हरियाणा किसान मंच ने की बैठक II

नहरों में दो हफ्ते पानी सप्लाई को लेकर हरियाणा किसान मंच ने की बैठक:-

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- नहरों में पानी की सप्लाई दो हफ्तों में छुड़वाने के लिए हरियाणा किसान मंच की बैठक गांव झिड़ी स्थित गुरुद्वारे में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बाज सिंह कुरंगावाली ने की। हरियाणा किसान मंच के प्रदेशाध्यक्ष बाबा गुरदीप सिंह झिड़ी ने कहा कि नहरों में दो सप्ताह से अधिक पानी की बंदी को लेकर हरियाणा किसान मंच की टीम लगातार आंदोलन कर रही है। नहरी विभाग के अधिकारियों से मिलकरनहरों में दो हफ्ते पानी की मांग की जा रही है। गुरदीप सिंह ने कहा कि सरकार की ओर से जो शैड्यूल बनाया गया है, वो किसानों के अनुकूल नहीं है।

आगामी सप्ताह में नहरी विभाग के अधिकारियों से मिलेगा मंच का प्रतिनिधिमंडल:-

बाज सिंह ने कहा कि एक तरफ तो पंजाब सरकार फल्ड गेट खोलकर पंजाब के किसानों को डूबाने को प्रयासरत है, वहीं सिरसा जिले को उसके हिस्से का पानी नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आगामी सप्ताह में फिर से मंच की टीम नहरी विभाग के अधिकारियों से मुलाकात करेगी। इसके साथ-साथ गांवों में सरकार द्वारा लगाए जा रहे स्मार्ट मीटरों का भी विरोध किया जाएगा। किसानों की समस्याओं को लेकर 31 अगस्त को नरवाना में कन्वेंशन हो रही है, जिसमें जिलेभर के किसान बढ़चढक़र हिस्सा लेंगे। वहीं खाद की आपूर्ति को लेकर भी मीटिंग में चर्चा की गई। इस मौके पर मग्घर सिंह कुरंगावाली, जसपाल सिंह प्रधान बप्पां, नैब नंबरदार मलड़ी प्रधान, रूप सिंह नागोकी प्रधान, दलबीर सिंह सूबाखेड़ा प्रधान, हरजंट सिंह किराडक़ोट, सिकंदर सिंह भीमा, मंदर सिंह भीमा, गुरजंट सिंह भीमा, सुखविंद्र भीमा, काका मिस्त्री झिड़ी, जगसीर सिंह जग्गा झिड़ी, कुलदीप सिंह झिड़ी, मिठु प्रेमी झिड़ी उपस्थित थे।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button