Haryana
Trending

समालखा फ्लाईओवर पर CET परीक्षार्थियों की गाड़ियां आपस में टकराईं, ट्रैफिक पुलिस ने संभाली स्थिति II

समालखा फ्लाईओवर पर CET परीक्षार्थियों की गाड़ियां आपस में टकराईं, ट्रैफिक पुलिस ने संभाली स्थिति II

CET का पेपर देने जा रहें परीक्षार्थियों की करीब आधा दर्जन गाड़िया आपस में टकराई, कोई हताहत नहीं:-

पानीपत-(अरुण मित्तल):- समालखा में नेशनल हाईवे 44 पर शनिवार को सोनीपत से पानीपत की और सीईटी का शाम की शिफ्ट का पेपर देने जा रहे परीक्षार्थियों की एक के बाद एक लगातार आधा दर्जन गाड़िया फ्लाईओवर के ऊपर आपस में टकरा गई। जिससे नेशनल हाइवे पर लंबा जाम लग गया। हादसे की सूचना ट्रैफिक पुलिस को दी गई। ट्रैफिक पुलिस इंचार्ज कुलदीप कादियान और समालखा चौकी पुलिस इंचार्ज जितेंद्र आंतील नें मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित कर ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त कराया। इस दौरान ट्रैफिक पुलिस इंचार्ज कादियान ने मौके पर दूसरी गाड़ी की व्यवस्था कर परीक्षार्थियों को उन्के परीक्षा केंद्र की ओर रवाना किया। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। सीईटी का पेपर देने जा रहे सोनीपत निवासी चालक सुजीत नें जानकारी देते हुए बताया कि आगे चल रही एक अन्य गाड़ी चालक ने अचानक से ब्रेक लगा दिए जिस वजह से करीब छह गाड़ियां एक के बाद एक आपस में टकरा गई। हादसे में कोई हातात नहीं हुआ। सभी चालक सीईटी का अलग-अलग जगह पेपर देने के लिए जा रहे थे

समय रहते व्यवस्था संभाली गई:-

वहीं गौरव गन्नौर निवासी ने बताया कि पेपर देने के लिए कुरुक्षेत्र जा रहे थे। समालखा फलाई ओवर पर नगर पालिका के सामने पहुँचे तो अचानक से अगली गाड़ी वाले ने ब्रेक लगा दिए। जिससे हमारी गाड़ी अगली गाड़ी से टकरा गई और पीछे से एक दूसरी गाड़ी ने हमारी गाड़ी में दे मारी। इसमें किसी तरह का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। गाड़ी में नुकसान हुआ हैं। हाईवे ट्रैफिक इंचार्ज कुलदीप कादियान नें जानकारी देते हुए बताया कि हाईवे पर सीईटी की परीक्षा देने जा रहे परीक्षार्थियों की चार गाड़ीया आपस में टकराने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुँचे दो गाड़िया हल्की लगी होने के कारण पहले ही जा चुकी थी। तीन गाड़िया सवार भी कोई नुकसान न होने के कारण अपने गणतंव्य की ओर रवाना हो गए। एक गाड़ी को टो करके साइड में लगवा दिया गया. ट्रेफिक व्यवस्था सुचारु तौर पर चालू हैं। जाम खुलवा दिया गया। हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। कोई हताहत नहीं हुआ। एक गाड़ी सवार को दूसरी गाड़ी मुहैया करा पेपर के लिए रवाना कर दिया गया था। हाईवे पर वाहनों का आवाज मां सामान्य चल रहा हैं।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button