

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- ANC सिरसा पुलिस की कार्यवाही 3 ग्राम हैरोइन सहित महिला काबू, NDPS एक्ट के तहत किया गया गिरफ्ता जिला पुलिस सिरसा द्वारा चलाए जा रहे नशा मुक्त विशेष अभियान के अंतर्गत ANC सिरसा प्रभारी PSI राजेन्द्र कुमार के निर्देशन मे दिनांक 07.08.2025 को ASI अशोक कुमार नं. 149/ANC सिरसा पुलिस पार्टी सहित अपराधों की रोकथाम हेतू गश्त कर रहे थे कि दौरान गश्त पॉलिटेक्निक कॉलेज सिरसा के पास एक महिला संदिग्ध अवस्था में दिखाई दी। शक के आधार पर महिला को रोककर पूछताछ की गई व नियमानुसार तलाशी ली गई तो उसके कब्जा से 3 ग्राम हैरोइन हैरोईन बरामद हुई । आरोपिया की पहचान सुदेश रानी पत्नी स्व. लक्ष्मणदास वासी ढाणी तेजा सिंह, रानिया बाईपास सिरसा के रुप मे हुई। थाना शहर सिरसा में NDPS एक्ट की धारा 21A/61/85 के तहत अभियोग दर्ज किया गया। आगामी अनुसन्धान थाना शहर सिरसा द्वारा किया जा रहा है । प्रबंधक फसर थाना शहर सिरसा उप निरीक्षक चरणजीत सिहं ने बताया कि आरोपीया को पेश अदालत किया जाएगा।। #newstodayhry @newstodayhry



