Haryana
Trending

असलहा छीनने के मामले में तीसरा आरोपी गिरफ्तार ll

असलहा छीनने के मामले में तीसरा आरोपी गिरफ्तार ll

हिसार-(अमित कुमार):-पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन, आईपीएस के दिशा-निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत चौकी पुरानी पुलिस लाइन पुलिस ने असलहा छीनने के मामले में कार्रवाई करते हुए तीसरे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
इस बारे में चौकी पुरानी पुलिस लाइन प्रभारी सहायक उप निरीक्षक अनूप ने बताया कि शिकायतकर्ता शक्तिवेश पुत्र जिले सिंह निवासी गांव मुकलान, जिला हिसार की शिकायत पर दर्ज मुकदमे में वांछित आरोपी सोमबीर उर्फ डब्बू पुत्र राजकुमार निवासी गांव कुंवारी, जिला हांसी को गिरफ्तार किया है। @newstodayhry #newstodayhry
उन्होने बताया कि 07 जून 2026 को शिकायतकर्ता शक्तिवेश पुत्र जिले सिंह निवासी गांव मुकलान से रिवॉल्वर छीनने की घटना के संबंध में थाना सिविल लाइन, हिसार मामला दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने पहले ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि अब इस प्रकरण में तीसरे आरोपी की भी गिरफ्तारी कर ली गई है।
गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि वारदात में उसकी भूमिका, छीने गए रिवॉल्वर की बरामदगी तथा मामले में शामिल अन्य आरोपियों के संबंध में गहन पूछताछ की जा सके।
पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धान्त जैन ने कहा कि मामले की जांच गंभीरता से की जा रही है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी तथा छीने गए रिवॉल्वर की बरामदगी के लिए पुलिस टीमें लगातार कार्रवाई कर रही हैं। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा तथा सभी दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। @newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button