सिरसा: 432 विद्यार्थियों ने जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा क्विज में लिया भाग II
सिरसा: 432 विद्यार्थियों ने जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा क्विज में लिया भाग II


सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन ने बताया कि बच्चों को ट्रैफिक नियमों के बारे में विस्तार से जानकारी देने के लिए जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा क्विज कंपटीशन परीक्षा जेसीडी विद्यापीठ सिरसा में संपन्न करवाई गई है। उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा क्विज कंपटीशन प्रतियोगिता में रानियां, ऐलनाबाद, बरागुड़ा एवं नाथूसरी चौपटा खंड से चार श्रेणियों में 432 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रथम चरण में कक्षाओं के अनुसार चार श्रेणियां बनाई गईं। पहली श्रेणी में कक्षा तीसरी से छठी, दूसरी में छठी से आठवीं, तीसरी में नौवीं से बारहवीं तथा चौथी श्रेणी में महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि स्कूली बच्चों को सड़क सुरक्षा नियमों के बारे में जानकारी देने के लिए परीक्षा के चार लेवल बनाए गए थे । चारों लेवल के क्विज कंपटीशन में एक-एक टीम को चयनित किया गया है । चयनित की गई टीम आगामी मंडल स्तर पर होने वाली सड़क सुरक्षा प्रश्नोतरी प्रतियोगिता परीक्षा मे भाग लेगी। पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन ने बताया कि इस प्रश्नोतरी प्रतियोगिता को करवाने का मुख्य उद्देश्य स्कूली बच्चों में यातायात नियमों के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानकारी देना ताकि सड़क दुर्घटनाओ में कमी लाई जा सके। पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन ने कहा कि बचपन में यदि बच्चों को अच्छी शिक्षा दी जाएं तो वे भविष्य में अच्छे नागरिक साबित हो सकते हैं, क्योंकि कि बचपन का समय स्वर्णिम कॉल होता है तथा सीखने और सीखाने का सही समय होता है। उन्होंने कहा कि बचपन के समय सीखी हुई बाते बच्चे जिंदगी भर याद रखते हैं। पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन ने जिला भर के सभी स्कूल व कॉलेजो के विधार्थियों से आह्वान किया है कि वे यातायात नियमों की स्वयं पालना कर अपने आसपास के लोगों को यातायात नियमों की पालना करने के लिए प्रेरित करें ताकि यातायात व्यवस्था को और अधिक सदृड़ बनाया जा सके। उन्होंने बताया कि जिला पुलिस द्वारा यातायात व्यवस्था को सदृड व सुचारु बनाने के लिए लगातार सेमिनार व गोष्ठियों के माध्यम से स्कूली बच्चों व आमजन को यातायात नियमों बारे विस्तार पूर्वक जानकारी देकर जागरुक किया जा रहा है, जिसके काफी सार्थक परिणाम आ रहे हैं ।उन्होंने कहा कि यातायात नियमों की पालना कर बच्चे ट्रैफिक व्यवस्था को व्यवस्था को सदृड़ बनाने में अहम योगदान दे सकते है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि यातायात नियमों पर आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता परीक्षा सम्पन करवाने में स्थानीय प्रशासन व शिक्षा विभाग का काफी योगदान रहा है। #newstodayhry @newstodayhr



