हरियाणा में युवा प्रतिभाओं का धमाकेदार आगाज़ II
हरियाणा में युवा प्रतिभाओं का धमाकेदार आगाज़ II


रोड़ी पीएम श्री विद्यालय में चार दिवसीय सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ किया:-
बड़ागुढ़ा-(गुरनैब दंदीवाल):- हरियाणा सरकार द्वारा क्षेत्र में युवाओं का खेलों के प्रति रुझान बढ़ाने के उद्देश्य से 10 से 19 नवंबर तक सांसद खेल महोत्सव’ का आयोजन किया जा रहा है जो कि क्रम बार सिरसा जिला के चारों विधानसभा क्षेत्र के राजकीय विद्यालयों में करवाएं जा रहे है। इसी क्रम में कालांवाली विधानसभा क्षेत्र के कस्बा रोड़ी में भी आज 15 से 18 नवंबर तक खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया गया।उद्घाटन समारोह दौरान विशेष रूप से पहुंचे नेशनल स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी ममता लोयल सहित पूर्व सांसद चरणजीत सिंह, सरपंच दर्शन सिंह, पूर्व सरपंच मेजर सिंह , प्राचार्य राजवीर सिंह, गुरतेज सिंह, हरविंदर सिंह, जसकरण सिंह, रमन अकाली, रविदास, अजय, विरेंद्र , गुरपाल , देवेंद्र, दिनेश आदि सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। खेल प्रतियोगिताओं के सबंध में जानकारी देते हुए पीएम श्री रोड़ी, प्रवक्ता शारिरिक शिक्षा चरणजीत सिंह रंगा ने बताया कि पढ़ाई के साथ साथ बच्चों के लिए सांसद खेल महोत्सव की शुरुआत बहुत ही बढिया उपराला है जिसकी शुरुआत बड़े उत्साह के साथ 15 व 16 नवंबर को रोड़ी के पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में दो दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित की गई है। इसके अलावा 17 व 18 नवंबर को एथलेटिक भी करवाई जाएंगी जिसमें 100 मीटर, 400 मीटर रेस, जैवलियन थ्रो, गोलाफेंक, लंबीकूद, वॉलीबॉल, कबड्डी, खो- खो आदि शामिल हैं। खेल प्रतियोगिताओं को लेकर युवाओं में भारी उत्साह पाया जा हैं।। #newstodayhry @newstodayhry



