बरसात में जलभराव से जूझ रहा बड़ागुढ़ा, आज बीडीपीओ कार्यालय में दिया धरना II
बरसात में जलभराव से जूझ रहा बड़ागुढ़ा, आज बीडीपीओ कार्यालय में दिया धरना II


बड़ागुढ़ा-(गुरनैब दंदीवाल):- बड़ागुढ़ा गांव में लंबे समय से हर बार बरसात के दिनों में अधिक बारिश के दौरान गाँव में गली, मौहल्ला, सड़कों पर बारिश के पानी की उचित निकासी न होने के कारण हो रही जलभराव की समस्या अब विकराल रूप ले चुकी है जिसके बाद सोमवार को इकठ्ठा होकर ग्रामीण बीडीपीओ कार्यालय में पहुंचे और नारेबाजी करते हुए खूब भड़ास निकाली। सुबह दस बजे से तीन बजे तक बैठे लोगों की समस्या को सुनने के लिए सूचना पाकर करीब अढाई बजे बीडीपीओ बड़ागुढ़ा अमन मित्तल मौके पर पहुंचे और लोगों की समस्या को सुनकर शीघ्र समाधान करवाने का आश्वासन देकर शांत करवाया। बीडीपीओ ने गांव के सरपंच प्रतिनिधि जगदीश सिंह से भी इस विषय में बातचीत कर जानकारी जुटाई ।उन्होंने कहा कि गांव में ग्राम पंचायत समय समय पर प्रस्ताव पारित कर विकास कार्य तो करवा ही रहे हैं लेकिन गांव में लोग विकास कार्य के दौरान भी साथ तो नहीं देते।गांव में बरसाती पानी निकासी की उचित व्यवस्था की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे बड़ागुढ़ा गाँव के पूर्व सरपंच जसवीर सिंह, गगन शर्मा, भूषण सेठ, दर्शन सिंह , कुलविंदर सिंह, बख्शीश सिंह, जगराज सिंह गोविंद सिंह, मनप्रीत सिंह, लाभ सिंह, कुलवंत सिंह, गोरा सिंह, गुलाब सिंह, गुरपाल सिंह, जसविंदर सिंह , हरप्रीत सिंह सोनी, बलकरन सिंह चट्ठा, लवप्रीत सिंह , इंद्रजीत सिंह, सुखपाल सिंह, गुरमीत सिंह, सतपाल सिंह, गुरदेव सिंह , करतार सिंह, कुलदीप सिंह, रामू सिंह गुरजंट सिंह, मनदीप सिंह,बग्गा सिंह आदि सहित ग्रामीणों ने बताया कि जब इससे पहले इस समस्या का समाधान करने के लिए मांग पत्र सौंपा गया था बावजूद अभी तक पानी निकासी के लिए कोई उचित व्यवस्था नहीं हुई। अतः आज फिर हमें यहाँ आना पड़ा। ग्रामीणों ने कहा कि हर बार बारिश के दौरान गांव की गलियों में घुटनों तक पानी भर जाता है। खासकर सीएचसी की ओर जाने वाली फिरनी पूरी तरह जलमग्न हो जाती है। इससे न केवल आमजन को दिक्कत होती है, बल्कि स्कूल जाने वाले बच्चों, दफ्तरों में काम के लिए आने वाले लोगों और दुकानदारों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है।इसके अलावा अन्य विकास कार्य भी करवाए जाएं। बड़ागुढ़ा गांव खंड मुख्यालय होने के साथ-साथ लगभग 44 गांवों का केंद्र बिंदु है। यहां ब्लॉक स्तरीय कार्यालय, सरकारी संस्थान, स्कूल और अस्पताल जैसे महत्वपूर्ण स्थान स्थित हैं। लेकिन बार-बार जलभराव की स्थिति से सरकारी कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि बारिश के समय लोग कार्यालयों तक समय पर नहीं पहुंच पाते और बच्चे स्कूल की बजाय कीचड़ भरी गलियों से होकर गुजरते हैं, जिससे वे गंदे होकर घर लौटते हैं। गांववासियों ने यह भी कहा कि इस समस्या की तरफ अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया है, जबकि हर वर्ष यह स्थिति दोहराई जाती है। ग्रामीणों की मांग है कि गांव में के जलनिकासी की एक समुचित योजना बनाई जाए और नालियों की नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए, ताकि बारिश के दौरान जलभराव की समस्या से है। निजात मिल सके।यदि फिर भी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो इसके बाद सिरसा जिला उपायुक्त से मिलकर इस समस्या का समाधान करवाएंगे। धरना प्रदर्शन कर रहे लोगों को शांत कर बीडीपीओ बड़ागुढ़ा अमन मित्तल ने लोगों की मांग को शीघ्र ही ग्राम पंचायत के माध्यम से रेगुलेशन डलवा कर बरसाती पानी की निकासी के लिए उचित व्यवस्था करवाने का आश्वासन दिया तब जाकर ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन समाप्त किया।। #newstodayhry @newstodayhry



