Haryana
Trending

हिसार में 12.53 ग्राम हेरोइन सहित तस्कर गिरफ्तार।।

हिसार में 12.53 ग्राम हेरोइन सहित तस्कर गिरफ्तार।।

हिसार-(अमित कुमार):- हिसार पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सीआईए हिसार टीम ने कार्रवाई करते हुए पीरांवाली क्षेत्र से एक आरोपी को 12 ग्राम 53 मिलीग्राम हेरोइन (चिट्टा) सहित गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुखविंदर सिंह उर्फ सुखा पुत्र गुरनाम सिंह, निवासी गांव पीरांवाली, जिला हिसार के रूप में हुई है। सीआईए हिसार प्रभारी ने बताया कि टीम क्षेत्र में गश्त एवं अपराध पड़ताल के दौरान पीरांवाली क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस टीम को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति नशीला पदार्थ लेकर घूम रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को काबू कर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 12 ग्राम 53 मिलीग्राम हेरोइन चिट्टा बरामद हुआ। बरामद नशीले पदार्थ को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ थाना सदर हिसार में मादक पदार्थ अधिनियम (NDPS Act) के तहत अभियोग दर्ज किया गया है। आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि उससे नशे की सप्लाई के स्रोत, नेटवर्क तथा इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य व्यक्तियों के संबंध में गहनता से पूछताछ की जा सके। एसपी हिसार श्री सिद्धान्त जैन ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि नशे का कारोबार करने वाले अपराधियों के लिए हिसार जिले में कोई जगह नहीं है। नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। नशीले पदार्थों की सप्लाई, बिक्री और तस्करी में संलिप्त प्रत्येक व्यक्ति को कानून के दायरे में लाकर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि नशे का कारोबार छोड़ दें, अन्यथा पुलिस की कार्रवाई के लिए तैयार रहें। एसपी हिसार ने आमजन से भी अपील की कि यदि उनके आसपास कोई व्यक्ति नशीले पदार्थों की बिक्री या सप्लाई करता है तो इसकी सूचना पुलिस को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।। #Newstodayhry @Newstodayhry

Related Articles

Back to top button