Haryana
Trending

सिरसा पुलिस ने आगरा से आरोपी को किया गिरफ्तार, ₹10 लाख की धोखाधड़ी का मामला II

सिरसा पुलिस ने आगरा से आरोपी को किया गिरफ्तार, ₹10 लाख की धोखाधड़ी का मामला II

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- जिला पुलिस सिरसा द्वारा चलाए जा रहे साईबर ठगी के विरुध चलाये जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत थाना साइबर क्राइम सिरसा द्वारा एक बड़े साइबर ठगी मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जिला जेल सिरसा भेज दिया गया। प्रबन्धक थाना साईबर सिरसा उप नि0 सुभाष चन्द्र ने बताया कि शिकायतकर्ता देवेन्द्र सिंह बाजवा पुत्र श्री सुखदेव सिंह बाजवा, निवासी मकान नंबर 2708-पी, सेक्टर-20, पार्ट-3, सिरसा, ने थाना साइबर क्राइम में रिपोर्ट दी थी कि दिनांक 10 .07. 2025 को उनके मोबाइल पर MCG (Municipal Corporation Gurugram) के नाम से एक व्हाट्सएप कॉल प्राप्त हुई, जिसमें पानी के बिल की बकाया राशि के नाम पर व्यक्तिगत जानकारी मांगी गई। संदेह होने पर शिकायतकर्ता ने तुरंत बैंक को खाता फ्रीज़ करने की लिखित सूचना दी, बावजूद इसके अगले दिन उनकी एफडी तोड़कर कुल ₹10 लाख की धोखाधड़ी की गई।जिसपर साईबर थाना सिरसा में मु.न. 54 दिनांक 31.072025 धारा 318(4) BNS थाना साईबर क्राईम सिरसा दर्ज कर अनुसन्धान शुरू की गई। अनुसन्धान अधिकारी ASI बब्बू द्वारा की गई गहन पड़ताल में यह सामने आया कि उक्त राशि दो अलग-अलग खातों—Canara Bank एवं Bandhan Bank में ट्रांसफर की गई थी। जांच में Canara Bank खाते का लाभार्थी आशुतोष वर्मा पुत्र प्रमोद वर्मा निवासी साकेत नगर, जिला आगरा पाया गया। पुलिस टीम द्वारा आरोपी आशुतोष को उत्तर प्रदेश से गिरफ़्तार किया गया पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने 15,000 रुपये के लालच में अपना बैंक खाता, एटीएम व संबंधित दस्तावेज झारखंड के जामताड़ा भेजे थे, जो साइबर ठगों ने ठगी में प्रयोग किए। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। मामले की आगामी जांच थाना साइबर क्राइम सिरसा द्वारा की जा रही है।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button