पलवल की क्राइम ब्रांच टीम पुलिस ने स्मैक सहित तस्कर को भी किया गिरफ्तार ।।
पलवल की क्राइम ब्रांच टीम पुलिस ने स्मैक सहित तस्कर को भी किया गिरफ्तार ।।

पलवल – ( निकुंज गर्ग ) :- पलवल में होडल की क्राइम ब्रांच प्रभारी निरीक्षक जगमिंदर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि क्राइम ब्रांच होडल के एएसआई महानन्द अपनी टीम के साथ हथीन के जयंती मोड़ पर मौजूद थे। इसी दौरान मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि जो नासिर नामक युवक है जो क्षेत्र में स्मैक बेचने का धंधा करता है और इस समय वह गुराकसर से गोहपुर जाने वाले कच्चे रास्ते पर ईंटों के भट्ठे के पास ग्राहकों के इंतजार में खड़ा है। उन्होंने बताया कि मुखबिर द्वारा मिली सूचना के आधार पर एएसआई महानन्द ने तुरंत एनडीपीएस एक्ट के तहत नोटिस तैयार कर उच्चाधिकारियों को सूचित किया। पुलिस ने मुखबिर द्वारा बताए स्थान पर दबिश दी।ईंटों के भट्ठे के पास पुलिस टीम को देखकर नासिर ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिसकर्मियों ने घेराबंदी कर उसे मौके पर ही काबू कर लिया। राजपत्रित अधिकारी रतनदीप सिंह बाली डीएसपी हथीन के समक्ष तलाशी के दौरान उसकी जेब से एक प्लास्टिक की छोटी पाउच बरामद हुई, जिसे कंप्यूटर कांटे पर तोलने पर 40 ग्राम स्मैक बरामद हुई। आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नशा तस्करी से जुड़े किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।। #newstodayhry @newstodayhry