नायाब हरियाणा का संकल्प लेकर चल रही सूबे की नायब सरकार इन दिनों प्रदेश के चहुमुखी विकास में जुटी है।।
नायाब हरियाणा का संकल्प लेकर चल रही सूबे की नायब सरकार इन दिनों प्रदेश के चहुमुखी विकास में जुटी है।।

अम्बाला -(राहुल जाखड़):- नायाब हरियाणा का संकल्प लेकर चल रही सूबे की नायब सरकार इन दिनों प्रदेश के चहुमुखी विकास में जुटी है। आये दिन नये विकास कार्य प्रदेश को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। इसी कड़ी में प्रदेश के पूर्व मंत्री असीम गोयल भी नायाब अम्बाला का संकल्प लेकर अंबाला शहर विधानसभा क्षेत्र में विकास को रफ्तार दे रहे हैं। मुख्यमंत्री नायब सैनी की विकास के प्रति नायब सोच की बदौलत अंबाला शहर विधानसभा क्षेत्र में आये दिन करोड़ों रुपये के विकास कार्यों का आगाज़ हो रहा है। इसी कड़ी में मंगलवार का दिन शहर विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्रों के लिए बेहद खास रहा। क्योंकि इस दिन शहर विधानसभा के गांवों को लगभग 8 करोड़ 27 लाख रुपये की नायब सौगात मिली । मंगलवार को पूर्व मंत्री असीम गोयल ने विभिन्न गांवों में पानी की पाईप लाईन डलवाने,मुख्य सड़कों का निर्माण,नये ट्यूबवेल,हर्बल पार्क सहित अन्य महत्वपूर्ण विकास कार्यो के उद्घाटन व शिलान्यास किये। इस दौरान गांवों में पहुंचने पर गोयल का ग्रामीणों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। कहीं सम्मान का प्रतीक पगड़ी पहनाकर तो कहीं शॉल ओढ़ाकर और पुष्पगुच्छ देकर ग्रामीणों ने पूर्व मंत्री का स्वागत किया। इस दौरान असीम गोयल ने गांव वासियों को संबोधित करते हुए बताया कि नायाब मुख्यमंत्री नायब सैनी की सरकार में अंबाला के विकास के लिए बजट की कोई कमी नहीं है। यह हमारा सौभाग्य है कि अंबाला का बेटा आज प्रदेश का मुखिया है। उन्होंने कहा कि ये उद्घाटन और शिलान्यास तो फिलहाल ट्रेलर हैं,आने वाले समय में अंबाला में विकास कार्यों की झड़ी लगने वाली है। इलाके के हर कोने में विकास होगा। पूर्व मंत्री ने कहा कि भाजपा के कार्यकाल के 11 सालों में जितना विकास देश और प्रदेश में हुआ है इतना विकास पूर्व की सरकारें 40 से अधिक सालों में भी नहीं करवा पाई थी। बता दें कि मंगलवार को पूर्व मंत्री असीम गोयल ने शहर विधानसभा के लखनौर साहिब,बेगो माजरा,रवालों,मोटा माजरा,मोखा माजरा,नग्गल,हसनपुर,सेगता,खैरा,नडियाली,सकराहों,बिशनगढ़,सौंटा,मियां माजरा,महला,निहारसी,भुन्नी गांवों में लगभग 8 करोड़ 27 लाख रुपये के विकास कार्यों के उद्घाटन और शिलान्यास किये।। #newstodayhry @newstodayhry



