हिसार पुलिस ने लाखों रुपये कीमत के 10 गुमशुदा मोबाइल फोन असली मालिकों को लौटाए ।।
हिसार पुलिस ने लाखों रुपये कीमत के 10 गुमशुदा मोबाइल फोन असली मालिकों को लौटाए ।।

हिसार-( अमित कुमार ):- 05 जून पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धांत जैन आईपीएस के कुशल नेतृत्व एवं दिशा-निर्देशन में कार्य करते हुए जिला हिसार की साइबर सुरक्षा शाखा ने गुम हुए मोबाइल फोन बरामद कर उन्हें उनके असली मालिकों तक पहुंचाने में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। साइबर सुरक्षा शाखा ने जून माह के पहले सप्ताह के दौरान प्राप्त मोबाइल गुमशुदगी की 10 शिकायतों का सफलतापूर्वक समाधान करते हुए लाखों रुपये कीमत के 10 मोबाइल फोन बरामद किए। पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन ने अपने कार्यालय में मोबाइल फोन के असली मालिकों को बुलाकर उन्हें उनके मोबाइल फोन सुपुर्द किए। लंबे समय बाद अपने खोए हुए मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने खुशी जाहिर करते हुए हिसार पुलिस एवं साइबर सुरक्षा शाखा का धन्यवाद किया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि साइबर सुरक्षा शाखा में प्रतिदिन मोबाइल गुम होने संबंधी शिकायतें प्राप्त होती हैं, जिन पर गंभीरता एवं तत्परता से कार्रवाई की जाती है। आधुनिक तकनीकी संसाधनों और साइबर ट्रैकिंग के माध्यम से मोबाइल फोन ट्रेस कर बरामद किए जाते हैं। उन्होंने बताया कि साइबर सुरक्षा शाखा प्रभारी पीएसआई अमित कुमार के नेतृत्व में मुख्य सिपाही मुकेश सहारण एवं सिपाही कुलदीप , अजय व गोंविद की टीम ने मेहनत, लगन एवं तकनीकी दक्षता का परिचय देते हुए इन मोबाइल फोन को बरामद करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मोबाइल प्राप्त करने वालों में कर्मबीर निवासी सरसाणा, हरीऔम निवासी ढोबी, चरणजीत निवासी गोविन्द नगर हिसार , हितेष निवासी रामपुरा मोहल्ला हिसार,सुभाष चन्द्र निवासी नगंथला, अजमेर निवासी अग्रोहा , विनोद कुमार निवासी साकेत कालौनी हिसार व सागर अमन नगर मिर्जापुर रोड़ हिसार सहित अन्य लोग शामिल रहे। पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन ने कहा कि हिसार पुलिस आमजन की सुरक्षा, सहायता एवं विश्वास को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए निरंतर कार्य कर रही है। इस प्रकार की कार्रवाई से आमजन का पुलिस के प्रति विश्वास और अधिक मजबूत होगा।। #newstodayhry @newstodayhry