अधिवक्ता दिवस पर कानून के विधार्थियों को सम्बोधित करते हुए :स्वामी रमेश साहुवाला II
अधिवक्ता दिवस पर कानून के विधार्थियों को सम्बोधित करते हुए :स्वामी रमेश साहुवाला II


सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- अधिवक्ता का अर्थ हैं एक कानूनी पेशेवर जो न्यायालय में किसी अन्य व्यक्ति की ओर से उसके मामले का प्रतिनिधित्व करता हैं और उसकी तरफ से दलीलें पेश करता हैं तथा वह मुवक्किलों को कानूनी सलाह देता हैं और उनके हितों की रक्षा करता है। ये शब्द लायन्स क्लब सिरसा अमर के संस्थापक अध्यक्ष स्वामी रमेश साहुवाला ने स्थानीय कोर्ट कालोनी में अधिवक्ता दिवस पर कानून के विधार्थियों को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि अधिवक्ता कानूनी मामलों में न्याय और समाधान की तलाश करने वाले व्यक्तियों और संस्थाओं को कानूनी प्रतिनिधित्व, सलाह और वकालत प्रदान करके, न्याय और निष्पक्षता और कानूनी के शासन के सिद्धांतों को बनाए रखते हैं। श्री साहुवाला ने कहा कि डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की जयंती पर मनाया जाने वाला अधिवक्ता दिवस, उन सिद्धांतों की याद दिलाता हैं जिन्होंने हमारे गणतंत्र को आकार दिया। उन्होंने कहा कि भारत के प्रथम राष्ट्रपति और संविधान सभा के मार्गदर्शन, उनके चरित्र में दुर्लभ, सादगी, नैतिक शक्ति और राश्ट्र निर्माण के प्रति अटूट प्रतिबद्धता झलकती थी।
श्री साहुवाला ने कहा कि:-
एक अधिवक्ता किसी विशेष समुदाय के साथ या उसकी ओर से लोगों के हितों की रक्षा के लिए व्यक्तिगत रूप से काम कर सकते हैं और इसका उद्देश्य जरूरतमंद लोगों, जैसे विकलांग लोगों, को उनके अधिकारों को समझने और यह जानने में मदद करना हैं कि अपनी समस्याओं से निपटने के लिए उनके पास विकल्प मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि एक सफल अधिवक्ता में मजबूत विष्लेशणात्मक, संचार और अनुसंधान कौशल, तार्किक सोच, विस्तार पर ध्यान और मजबूत कार्य नीति जैसे गुण होते हैं। इसके अलावा ईमानदारी, सहानुभूति, पारस्परिक कौशल और अपने क्षेत्र में विषेशज्ञता भी महत्वपूर्ण हैं।
उन्होंने कहा कि एक अधिवक्ता का मुख्य कर्तव्य न्यायालय के प्रति सम्मान बनाए रखना, अपने मुवक्किल का निश्ठापूर्वक प्रतिनिधित्व करना, पेषेवर आचरण के उच्च मानको को बनाए रखना और कानून के प्रशासन को बढ़ावा देना हैं और निश्पक्ष तरीकें से काम करना, धोखाधड़ी से बचना, जनता को उसके अधिकारों के बारे में शिक्षित करना और जरूरतमंदों को मुफत कानूनी सहायता प्रदान करना भी जरूरी हैं।। #newstodayhry @newstodayhry



