Haryana
Trending

हरियाणा में जिला-उपमंडल स्तर पर समाधान शिविर, 27 शिकायतों का किया निराकरण II

हरियाणा में जिला-उपमंडल स्तर पर समाधान शिविर, 27 शिकायतों का किया निराकरण II

समाधान शिविर में डीडीपीओ बलजीत सिंह ने सुनी आमजन की समस्याएं, अधिकारियों को दिए तत्परता से समाधान के निर्देश:-

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार जिला व उपमंडल स्तर पर प्रत्येक सोमवार व वीरवार को सुबह 10 से 12 बजे तक समाधान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। वीरवार को स्थानीय लघु सचिवालय के सभागार में आयोजित समाधान शिविर में जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी बलजीत सिंह चहल ने आमजन की शिकायतें सुनी और विभागों को जल्द समाधान के निर्देश दिए। आयोजित समाधान शिविर में कुल 27 शिकायतें आई। डीडीपीओ बलजीत सिंह चहल ने अधिकारियों से कहा कि समाधान शिविर में आने वाली शिकायतों के प्रति संबंधित विभाग जवाबदेह है और समयबद्ध ढंग से समस्या का निराकरण किया जाना चाहिए। समाधान शिविर में कोई भी व्यक्ति शिकायत दें, तो उसे यह भी बताया जाए कि उसकी शिकायत किस विभाग के पास जा रही है। जब भी शिकायत आए तो संबंधित विभाग उस पर तत्काल संज्ञान लें और समस्या के निपटारे की जानकारी शिकायतकर्ता को दी जानी चाहिए।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button