साहुवाला प्रथम गुरुद्वारा साहिब में संत बाबा छोटा सिंह की बरसी पर धार्मिक समागम करवाया।।
साहुवाला प्रथम गुरुद्वारा साहिब में संत बाबा छोटा सिंह की बरसी पर धार्मिक समागम करवाया।।


बड़ागुढ़ा-(गुरनैब दंदीवाल):- साहुवाला प्रथम स्थित गुरुद्वारा गुरु तेगबहादुर साहिब पातशही नौंवी में रविवार को सुबह प्रबंधक कमेटी एवं समूह नगर निवासियों के सहयोग से गुरु हरगोविंद साहिब के अवतार दिवस एवं संत बाबा छोटा सिंह जी की 20 वीं सालाना बरसी को समर्पित समागम दौरान धार्मिक दिवान सजाए गए। मुख्य सेवादार ग्रंथी बाबा कुलदीप सिंह ने बताया कि पिछले दिनों से चल रहे लड़ी वार 77 श्री अखंड पाठों के समापन समारोह पर श्री अखंड पाठों के भोग 6 जुलाई, दिन रविवार को सुबह पाए गए। भोग उपरांत उपस्थित समूह संगतों ने लंगर ग्रहण किया । इस अवसर पर 11 बजे से लेकर 3 बजे तक धार्मिक दिवान सजाए गए। जिसमें कथावाचक बाबा मनदीप सिंह मुरीद व भाई दलजीत सिंह रोणी वाले उपस्थित संगतों को गुरबाणी, कथा, कीर्तन सुनाकर निहाल किया । जिसमें अनेक संत महापुरुष और इलाके की संगत, श्रद्धालुओं ने शिरकत कर माथा टेका और धार्मिक समागम की शोभा बढ़ाई। धार्मिक समागम दौरान साहुवाला,व आसपास गांवों, ढाणियों में से भारी संख्या में श्रद्धालुओं सहित बाबा गुरपाल सिंह चोरमार खेड़ा, भाई अमृतपाल सिंह ओढां वाले, बाबा प्रीतम सिंह मलड़ी, बाबा हरपाल सिंह भंग, बाबा जसबिंदर सिंह बड़ागुढ़ा, बाबा जीत सिंह रघुआना, बाबा दर्शन सिंह दादू, भाई राणा सिंह मैनेजर सिरसा, अंग्रेज सिंह,, बाबा सुखपाल सिंह लक्कड़ांवाली ,बाबा बिट्टू सिंह सुखचैन, बाबा रहमदिल व सुख दर्शन सिंह खतरावां, मंच संचालक गुरप्रीत सिंह, जसपाल सिंह, लखविंद्र सिंह , लाभ सिंह, बलकौर सिंह, मैक्स साहुवाला, हरप्रीत सिंह , गुरप्रीत आदि सहित समस्त सेवादार मौजूद रहे। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की तरफ से आए हुए समस्त गणमान्य लोगों का यहां पधारने पर सरोपे देकर मानसम्मान किया गया।। #newstodayhry @newstodayhry



