आर्य नगर में व्यक्ति की हत्या मामले में CIA मिल गेट की त्वरित कार्रवाई, मात्र 18 घंटे में किशोर सहित दो आरोपी काबू।।
आर्य नगर में व्यक्ति की हत्या मामले में CIA मिल गेट की त्वरित कार्रवाई, मात्र 18 घंटे में किशोर सहित दो आरोपी काबू।।

हिसार-(अमित कुमार ):- थाना आजाद नगर क्षेत्र में हरदीप नामक व्यक्ति की हत्या के मामले में CIA मिल गेट ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वारदात के मात्र 18 घंटे के अंदर किशोर सहित दोनों आरोपियों को काबू करने में सफलता हासिल की है। आरोपी की पहचान विवेक पुत्र पूनम, निवासी बालजोड़ा, जिला जलपाईगुड़ी, पश्चिम बंगाल के रूप में हुई है। इस बारे में प्रभारी CIA मिल गेट सब इंस्पेक्टर जगदीश ने बताया कि उक्त मामले के संबंध में थाना आजाद नगर में मुकदमा नंबर 441, धारा 103(1), 3(5) BNS के तहत दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता के अनुसार, हरदीप की हत्या उसकी व्हील एलाइनमेंट एवं कार वॉश की दुकान पर की गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक हिसार के निर्देशानुसार उनकी टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए वारदात में संलिप्त दोनों आरोपियों, जिनमें एक किशोर भी शामिल है, को 18 घंटे के अंदर काबू कर लिया। उनकी टीम ने आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त 315 बोर का अवैध पिस्तौल, 3 जिंदा कारतूस तथा 2 चले हुए कारतूस बरामद किए हैं। प्रभारी ने बताया कि किशोर को नियमानुसार जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के समक्ष पेश किया गया, जहां बोर्ड के आदेशानुसार उसे ऑब्जर्वेशन होम, फरीदाबाद भेजने के आदेश हुए हैं। वहीं, दूसरे आरोपी को कल अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि उससे वारदात के संबंध में गहनता से पूछताछ की जा सके तथा मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी जुटाई जा सके पुलिस द्वारा वारदात के कारणों, घटनाक्रम तथा मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है। मामले में नियमानुसार आगामी कार्रवाई जारी है। हिसार पुलिस अपराध पर अंकुश लगाने तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तत्परता एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।। #Newstodayhry @Newstodayhry




