कम्प्यूटर शिक्षा से बदलेगा भविष्य: स्वामी रमेश साहुवाला II
कम्प्यूटर शिक्षा से बदलेगा भविष्य: स्वामी रमेश साहुवाला II


सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- क्म्प्यूटर सीखने से आप को कैरियर के अवसर बेहतर मिलेंगे, बढ़ी हुई उत्पादकता तेज होगी, प्रभावी ढंग से काम करने की क्षमता बढ़ेगी और विश्व की समस्त जानकारी तक आसानी से पहुंच सकोंगे तथा आपका रचनात्मकता और समस्या समाधान कौशल विकसित होगा तथा आपको डिजिटल दुनिया से जुड़ने में मदद मिलेगी। ये शब्द लायन्स क्लब सिरसा अमर के संस्थापक अध्यक्ष स्वामी रमेश साहुवाला ने स्थानीय सूर्या होटल वाली गली में क्म्प्यूटर सैन्टर का उद्घाटन करते हुए कहें। उन्होंने कहा कि यह आपके शिक्षा व व्यक्तिगत जीवन दोनों में अवसरों के नए द्वार खोलता हैं जिसमें आप तेजी से और कुषलता से काम कर पाते हैं और आधुनिक तकनीक से जुड़ पाते हैं। श्री साहुवाला ने कहा कि यह रचनात्मकता को बढ़ावा देता हैं और आपको वीडियों काॅल, ईमेल और सोशल मीडिया के माध्यम से दुनिया भर के लोगों से जुड़ने में मदद करता हैं तथा आपको डिजिटल रूप से बदलती तकनीक के साथ तालमेल बिठाने में मदद करता हैं जिससे आप में आत्मविष्वास बढ़ता हैं। उन्होंने कहा के कम्प्यूटर आपको आज की डिजिटल दुनिया में सफल होने के लिए तैयार करता हैं तथा जीवन के हर क्षेत्र में आपके कौशल और अवसरों को बढ़ाता हैं।
उन्होंने कहा कि:-
इससे आप शिक्षा, मनोरंजन, संसार, बैंक्रिग, स्वास्थ्य सेवा, व्यापार, सरकारी कार्यों, डिजाईन, पैंटिंग, रक्षा, वैज्ञानिक अनुसंधान जैसे कार्य सीख सकते हैं जो आपके जीवन को आसान और कुशल बनाते हैं। उन्होंने कहा कि क्म्प्यूटर सीखना आपको न केवल आज की डिजिटल दुनिया में सफल होने के लिए तैयार करता हैं बल्कि जीवन के हर क्षेत्र में आपके लिए कौषल और अवसरों को बढ़ाता हैं। श्री साहुवाला ने अपनी तरफ से दस क्म्प्यूटर सी.आई.टी.सी. संस्था को भेंट किये तथा कहा कि जब भी किसी और सामान की जरूरत होगी तो हम उपलब्ध करवा देंगे। इस कम्प्यूटर सेंटर में अब तक पैंतीस बच्चों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवा लिया हैं तथा छह महीने का ये कोर्स होगा जिसमें बच्चों को बेसिक, फोटोशॉप, टैली, कोरल ड्रा, डिजिटल मार्केटिंग एवं हिन्दी, अंग्रेजी टाईपिंग और टैली सिखाई जाएगी तथा उसके बाद सभी को प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। इनको कम्प्यूटर सिखाने के लिए सोनम नारंग, इशांत नारंग, अनिल सैन तथा सोनू सैनी उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर कोमल, प्रीति, विकास, सरिता, पूजा, दीपक, सुनीता, रचना, वीना, दीपांशु, डिम्पल, निशा, रीतु उपस्थित थे।। #newstodayhry @newstodayhry



