पुलिस ने चोरी के केस में तेजी दिखाई, आरोपी गिरफ्तार कर बरामद किया सामान II
पुलिस ने चोरी के केस में तेजी दिखाई, आरोपी गिरफ्तार कर बरामद किया सामान II


सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- जिला पुलिस सिरसा द्वारा सम्पति विरुध अपराधो की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत थाना बड़ागुढ़ा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना बड़ागुढ़ा पुलिस ने चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर उससे चोरीशुदा मोटरसाइकिल व गैस सिलेंडर बरामद किया है। थाना प्रभारी बड़ागुढ़ा नि0 राजेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पालो देवी पत्नी गुरमीत सिंह निवासी भंगु ने थाना में शिकायत दर्ज करवाई थी कि दिनांक 01.09.2025 की रात को अज्ञात व्यक्ति उसके घर से मोटरसाइकिल (नं. HR24AB0663), एक गैस सिलेंडर व एक चिन्नी वाला डिब्बा चोरी करके ले गया। शिकायत पर थाना बड़ागुढ़ा में अभियोग संख्या 131 दिनांक 02.09.2025 धारा 305, 331(4) बीएनएस अंतर्गत मामला दर्ज किया गया। दौराने अनुसन्धान पुलिस ने साक्ष्यो के आधार पर आरोपी जसकरण सिंह उर्फ मणिया पुत्र जगदेव सिंह निवासी भंगु को चिन्हित कर दिनांक 04.09.2025 को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने चोरी की वारदात को स्वीकार किया तथा उसकी निशानदेही पर चोरीशुदा मोटरसाइकिल व गैस सिलेंडर बरामद कर लिया गया। आरोपी को अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत मे भेज दिया गया है ।। #newstodayhry @newstodayhry



