मेडिकल कॉलेज में अपनी मांगों को लेकर सैकड़ो कर्मचारी ने शुरू की हड़ताल और मरीज हो रहे परेशान।।
मेडिकल कॉलेज में अपनी मांगों को लेकर सैकड़ो कर्मचारी ने शुरू की हड़ताल और मरीज हो रहे परेशान।।


फरीदाबाद-(शिवम् शर्मा):- एसआईसी मेडिकल कॉलेज में अपनी मांगों को लेकर नर्सिंग एवं संयुक्त कर्मचारी कल्याण संघ (ट्रेड यूनियन ) कै सैकड़ो कर्मचारियों ने आज से अपनी हड़ताल शुरू कर दी है जिसमें तमाम महिला और पुरुष कर्मचारी शामिल हुए और चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगे नहीं मानी गई तो वह अनिश्चितकालीन हड़ताल कर देंगे। कर्मचारियों का कहना था कि उन्हें कोई भी सुविधा प्रदान नहीं की जा रही यहां तक की वह लोगों का इलाज तो करते हैं लेकिन उनका और उनके परिवार के लिए उन्हें यहां इलाज नहीं मिलता है। उनका कहना था कि वह अपनी नौकरी की सुरक्षा चाहते हैं और अपनी मांगों की आवाज उठाने पर उन्हें नौकरी से निकाल देने की धमकियां दी जा रही है जो जायज नहीं है। इस मौके पर शामिल महिला कर्मचारी अपने छोटे-छोटे बच्चों को लेकर हड़ताल में शामिल हुई वहीं बहुत सी महिलाएं प्रेगनेंसी की हालत में भी अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी करती दिखाई दी। दिखाई दे रही है तस्वीर ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज के गेट नंबर 3 की है जहां आज सैकड़ो पुरुष और महिला कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर और अपनी नौकरी की सुरक्षा को लेकर धरने पर बैठ गए हैं। इस धरने में महिला कर्मचारी अपने बच्चों को लेकर धरने पर बैठी दिखाई दी वही कई महिलाएं प्रेगनेंसी की हालत में भी नारेबाजी करती दिखाई दी। महिला कर्मचारी को कहना था कि हमें हड़ताल करने का शौक नहीं है लेकिन हम अपनी मांगों को लेकर और अपनी नौकरी की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं क्योंकि जब भी हम अपनी मांग की बात करते हैं तो हमें नौकरी छोड़ देने के लिए कहा जाता है की स्टाफ की भर्ती हो रही है आप नौकरी छोड़कर चले जाएं। महिलाओं का कहना था कि हम जनता का इलाज करते हैं लेकिन हमें अपने और अपने परिवार के इलाज की यहां सुविधा ही नहीं है इसके अलावा अन्य फंड भी हमें नहीं मिल रहे और सैलरी भी देर से मिलती है। यूनियन के जनरल सेक्रेटरी अवधेश और अन्य कर्मचारियों ने बताया कि हम यहां लगभग 15 साल से कम कर रहे हैं और हमें ना तो escl मिल रहा है, और ना ही कोई बेनिफिट और मेडिकल इलाज के साथ-साथ जॉब की गारंटी मिल रही है। उन्होंने कहा कि यदि मांगे नहीं मानी गई तो हड़ताल जारी रहेगी। मेडिकल कॉलेज के सैकड़ो महिला और पुरुष कर्मचारियों द्वारा हड़ताल घोषित कर दिए जाने से इसका सीधा असर मरीज के इलाज पर पड़ता दिखाई दे रहा है देखना होगा मेडिकल कॉलेज प्रबंधन इस हड़ताल पर क्या रुख अपनाता हैं ।। #newstodayhry @newstodayhry



