नूंह में सीआईए की बड़ी कार्रवाई , करीब दस लाख रुपये की स्मैक सहित एक नशा तस्कर गिरफ्तार II
नूंह में सीआईए की बड़ी कार्रवाई , करीब दस लाख रुपये की स्मैक सहित एक नशा तस्कर गिरफ्तार II


नूंह में सीआईए की बड़ी कार्रवाई , करीब दस लाख रुपये की स्मैक सहित एक नशा तस्कर गिरफ्तार:-
नूंह-(निकुंज गर्ग ):- नशा मुक्ति अभियान के तहत नूंह सीआईए टीम ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए 260 ग्राम स्मैक (चीटा) और एक मोटरसाइकिल सहित एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। बरामद मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई जा रही है। इस कार्रवाई के दौरान एक अन्य आरोपी मौके से फरार हो गया। नूंह सदर थाना पुलिस ने इस संदर्भ में आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत किस दर्ज किया है। डीएसपी हेडक्वार्टर नूंह हरिन्द्र कुमार ने बताया कि सीआईए नूंह की टीम निरीक्षक जंगशेर के नेतृत्व में मंगलवार /बुधवार की रात करीब 12:50 बजे गांव गोलपुरी से कोतलाका जाने वाली सड़क पर बॉम्बे एक्सप्रेस-वे हाईवे के पुल के नीचे अपराध रोकथाम के लिए तैनात थी। उसी दौरान सूचना मिली कि साजिद निवासी गांव रूपड़का थाना उटावड़, जिला पलवल नशीले पदार्थों की तस्करी करता है जो साथी सुक्का उर्फ समीम के साथ बिना नंबर की मोटरसाइकिल पर मादक पदार्थ स्मैक बेचने के लिए गोलपुरी की ओर जा रहा है। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने नाकाबंदी की। कुछ देर बाद गांव कोतलाका की ओर से एक मोटरसाइकिल आती दिखी। जिसे रुकने का इशारा किया। मोटरसाइकिल पर दो व्यक्ति सवार थे, लेकिन पुलिस को देखते ही पीछे बैठा व्यक्ति भाग गया, जबकि चालक ने मोटरसाइकिल को तेजी से मोड़ने की कोशिश की, जिससे वह अनियंत्रित होकर गिर गया। पुलिस ने तुरंत चालक को हिरासत में लिया, जिसने अपना नाम साजिद निवासी रुपडाका बताया जबकि फरार व्यक्ति की पहचान भी बताई। नियम अनुसार साजिद की तलाशी लेने पर पेंट की जेब से एक पन्नी में पदार्थ मिला। जिसकी पुष्टि मादक पदार्थ स्मैक के रुप में हुई। उसका कुल वजन 260 ग्राम था। डीएसपी हेडक्वार्टर नूंह ने कहा कि बरामद मादक पदार्थ की कीमत करीब 10 लाख रुपए है, आरोपी की मोटरसाइकिल को भी पुलिस ने जप्त कर लिया है। उपरोक्त दोनों आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है। आरोपी साजिद उपरोक्त के खिलाफ नूंह पुलिस द्वारा नियम अनुसार कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।। #newstodayhry @newstodayhry



