Uncategorized
Trending

मुजेसर अंडरपास निर्माण के भूमि पूजन कार्यक्रम में पहुंचे बल्लभगढ़ से विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री पंo मूलचंद शर्मा ।।

मुजेसर अंडरपास निर्माण के भूमि पूजन कार्यक्रम में पहुंचे बल्लभगढ़ से विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री पंo मूलचंद शर्मा ।।

फरीदाबाद – (पूजा शर्मा) :- मुजेसर अंडरपास निर्माण के भूमि पूजन कार्यक्रम में पहुंचे बल्लभगढ़ से विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री पंo मूलचंद शर्मा इस अंडरपास के बनने से गांव मुजेसर सहित उद्योग क्षेत्र सेक्टर 24,25,22,23 से लेकर सेक्टर 55 तक के लोगों को लाभ पहुंचेगा।देश की आजादी से पहले बने इस रेलवे फाटक से लोगों को लाभ मिलेगा, यहां हर रोज रेलवे ट्रैक पर हादसे होते थे उनसे भी लोगों को राहत मिलेगी।पूर्व कैबिनेट मंत्री पंo मूलचंद शर्मा ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का आभार व्यक्त किया है।बता दें कि यह सोहना रोड रेलवे ओवर ब्रिज के बाद दूसरा बड़ा प्रोजेक्ट है,कुछ दिन पहले बल्लभगढ़ सोहना पुल को डबल करने के कार्य का भी भूमि पूजन किया जा चुका है और वहां कार्य शुरू हो चुका है।मुजेसर अंडरपास का कार्य भी आज तेजगति से शुरू होगा।
इस कार्य पर लगभग 42 करोड़ से ज्यादा की लागत आयेगी और यह 18 महीने में बनकर तैयार होगा।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button